{"_id":"663be5a206f2b9a05f054705","slug":"facilities-available-as-per-standard-in-anemia-management-center-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-116540-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एनीमिया प्रबंधन केंद्र में मानक के अनुरूप मिलीं सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एनीमिया प्रबंधन केंद्र में मानक के अनुरूप मिलीं सुविधाएं
Thu, 09 May 2024 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 09 May 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। सीएचसी रामकोला का बुधवार को यूपीटीएसयू की राज्य स्तरीय टीम ने निरीक्षण किया। सीएचसी में निर्मित एनीमिया प्रबंधन केंद्र में सभी व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप मिलीं। इसके बाद टीम ने प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई संतोषजनक रहा।
यूपीटीएसयू की राज्य विशेषज्ञ श्वेता पांडेय ने बताया कि गंभीर एनीमिक गर्भवती महिला को एनीमिया प्रबंधन के लिए आयरन सूक्रोज का उपचार किया जाता है। यह सेवा जिलेभर के सभी ब्लॉकों में दी जाती है, जिसमें रामकोला का कार्य सबसे अच्छा है। उन्होंने प्रसव कक्ष में निर्मित केएमसी वार्ड को भी देखा और निर्देश दिया कि जितने भी कम वजन के बच्चे जन्म लें, उनको केएमसी अवश्य दें। इस दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉ. एसके विश्वकर्मा, डीएससीओ सतीश, बीसीपीएम विनय कुमार सिंह, बीओसी टीएसयू निरंजन तिवारी, मीना, बसंती, प्रियंका आदि मौजूद रहे।