{"_id":"668c7c421cf7209361085514","slug":"extortion-case-against-six-named-and-ten-unidentified-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-119566-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: छह नामजद व दस अज्ञात के खिलाफ रंगदारी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: छह नामजद व दस अज्ञात के खिलाफ रंगदारी का केस
Tue, 09 Jul 2024 05:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 09 Jul 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बैकुंठीपुल पर एक दर्जन मनबढ़ों ने यात्रियों से भरी बस को असलहा व लाठी-डंडा लेकर रोक लिया और चालक व खलासी से रंगदारी की मांग की। रुपये नहीं देने पर चालक और खलासी को मारपीट कर घायल कर दिया। राहगीरों ने बीच-बचाव किया। घायल चालक व खलासी का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। बस मालिक की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद व दस अज्ञात के खिलाफ रंगदारी समेत कई अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर हमलावरों की गिरफ्तारी में जुट गई है।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के घुघुली-नौरंगिया मार्ग पर बैकुंठीपुल पर रविवार की देर शाम गोरखपुर से यात्रियों को लेकर लौट रही बस को मनबढ़ों ने लाठी-डंडा लेकर घेर लिया। रंगदारी की मांग की और रुपये नहीं मिलने पर चालक श्रवण कुमार व खलासी दीपक राजभर पर लाठी-डंडा से हमला कर दिया। दोनों बेहोश होकर बस के अंदर ही गिर गए। राहगीरों ने बीच-बचाव किया तो मनबढ़ भाग निकले।
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी नेबुआ नौरंगिया में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सिरसिया कला निवासी बस मालिक नितेश पांडेय की तहरीर पर दीनदयाल, उदय, अभय, प्रिंस, गौरव, राज व 10 अज्ञात के खिलाफ रंगदारी, एसटी-एक्ट, मारपीट, धमकी, बलवा समेत 10 गंभीर धाराओं में केस दर्ज करते हुए पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई।