फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Extended Support to the Nari Shakti Vandan Adhiniyam by Organizing a Foot March

Kushinagar News: पदयात्रा निकाल कर दिया नारी शक्ति वंदन अधिनियम को समर्थन

Sun, 19 Apr 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 19 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Extended Support to the Nari Shakti Vandan Adhiniyam by Organizing a Foot March
पडरौना। शहर के सुभाष चौक स्थित डाक बंगला से शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से पद यात्रा निकाली गई। इसमें पार्टी नेताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन करते हुए इसके बारे में लोगों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान कर समानता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने इसे महिला सशक्तिकरण के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को नीति-निर्माण में भागीदारी का अवसर देगा और समाज में उनकी भूमिका को सशक्त बनाएगा। उन्होंने कहा कि अब गांव की बेटियां भी देश के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगी। इसके बाद डाक बंगला परिसर से निकाली पदयात्रा कोतवाली रोड होते हुए तिलक चौक पहुंची, जहां लोगों को नारी वंदन अधिनियम के बारे में विस्तार से लोगों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस दौरान मीनू जिंदल, मुन्नी तिवारी, पूनम जायसवाल, लीलावती देवी, डॉ. सीमा गुप्ता, विवेकानंद शुक्ल, भुवनेश्वर त्रिपाठी, शैलेंद्र दत्त शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed