{"_id":"6a74f53450e684a0e70fb699","slug":"expressed-happiness-over-receiving-the-budget-for-the-multi-purpose-hub-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-165250-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बहुउद्देशीय हब के लिए बजट मिलने पर जताई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बहुउद्देशीय हब के लिए बजट मिलने पर जताई खुशी
विज्ञापन
पटहेरवा। शासन की तरफ से अनुपूरक बजट में प्रदेश के सात बहुउद्देशीय हब के लिए धन की व्यवस्था की है। इनमें रजवटिया में प्रस्तावित बहुउद्देशीय हब को भी शामिल किया गया है। इसकी जानकारी होने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि इस धनराशि से बहुउद्देशीय अब निर्माण में तेजी आएगी।
क्षेत्र के रजवटिया में करीब तीन वर्ष पहले बहुउद्देशीय हब की प्रक्रिया शुरू हुई थी। 72 एकड़ भूमि अधिग्रहण कार्य भी लगभग पूर्ण हो चुका है। मंगलवार को अनुपूरक बजट में बहुउद्देशीय हब को लेकर सरकार बजट का प्रावधान किए जाने की बात सामने आई है। इसमें रजवटिया सहित कुल सात बहुउद्देशीय हब शामिल हैं। प्रस्तावित भूमि पर मॉडल स्कूल को लेकर धन पहले ही अवमुक्त हो चुका है लेकिन अभी चिह्नांकित भूमि की बाउंड्री व सड़क निर्माण सहित अन्य कार्य पीडब्लूडी को कराने है।
इस प्रस्तावित बहुउद्देशीय हब में अस्पताल से लेकर पर्यटन, कृषि, पुलिस चौकी, मिनी स्टेडियम सहित कई विभाग के कार्य प्रस्तावित हैं, जिन्हें पीपीपी मॉडल से किए जाने का प्रस्ताव है। अब इस बहुउद्देशीय हब को लेकर अनुपूरक बजट में धन जारी होने की सूचना पर क्षेत्र के लोगों में इसके धरातल पर उतरने की उम्मीद जगती दिख रही है।
विज्ञापन
फालिनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि रजवटिया में बहुउद्देशीय हब प्रस्ताव से लेकर भूमि अधिग्रहण सहित अन्य कार्यों को लेकर कई बार प्रदेश के मुख्यमंत्री से पत्राचार और वार्ता हो चुकी है। अब कार्य काफी आगे बढ़ चुका है। पीडब्ल्यूडी की तरफ से अधिग्रहीत भूमि शासन को निशुल्क देना है। यहां मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल के लिए धन भी जारी हो चुका है। मुख्यमंत्री ने इस बहुउद्देशीय हब के लिए अनुपूरक बजट में शासन ने धन दिया है। पहले चरण में इसका बाउंटी और अंदर सड़कों सहित अन्य निर्माण कार्य पीडब्लूडी कराएगी।