फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Expressed displeasure over power cuts and slow pace of transformer replacement.

Kushinagar News: बिजली कटौती व ट्रांसफार्मर बदलने की गति धीमी होने पर जताई नाराजगी

Fri, 20 Oct 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 20 Oct 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure over power cuts and slow pace of transformer replacement.
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को रिवैंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) की बैठक आयोजित हुई। इसमें जिले के सभी विधायक और बिजली निगम के अधिकारी शामिल हुए। इसमें बिजली कटौती और ट्रांसफार्मर बदलने की गति धीमी होने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

रिवैंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) की समीक्षा के दौरान फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालयों के ऊपर से गुजरे एलटी तार, 11 केवी व 33 केवी की तार की जानकारी दी। इस पर डीएम ने सभी विद्यालयों के सटे बिजली के तार को हटाने के लिए टीम बनाकर सर्वे कराने और प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के लिए अधिक्षण अभियंता को निर्देश दिया।
विज्ञापन


हाटा विधायक मोहन वर्मा ने क्षेत्र में जर्जर तार बदलवाने की मांग की। बैठक में डीएम उमेश मिश्र ने जिले में चल रही विद्युत आपूर्ति व विद्युत अस्थिरता (फ्लक्चुएशन) और ट्रांसफार्मर के बदलने की अवधि के संबंध में अधिशासी अभियंता विद्युत निगम, एई, अवर अभियंता से जानकारी ली। इसमें ट्रांसफार्मर बदलने की रफ्तार धीमी देख कड़ी नाराजगी जताते हुए 24 घंटे के अंदर शहरी व 48 घंटा के अंदर ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर बदलने की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। डीएम ने सभी एसडीओ और एई को धार्मिक आयोजन के दौरान बिजली आपूर्ति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मुकेश गुप्ता समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed