{"_id":"691390adf7fd9980e000cf81","slug":"explain-the-benefits-of-intercropping-to-farmers-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-148762-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: किसानों को बताए सहफसली खेती के लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: किसानों को बताए सहफसली खेती के लाभ
Wed, 12 Nov 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के पड़री पिपरपाती गांव के पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को अवध शुगर मिल के तत्वावधान में कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में किसानों को तिलहन, दलहन एवं गन्ना की उन्नत खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गन्ना कॉरपोरेट हेड राजीव शर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता गन्ना सहकारी समिति पडरौना के चेयरमैन प्रतिनिधि मृत्युंजय मिश्र ने की। कार्यपालक उपाध्यक्ष (गन्ना) रवींद्र सिंह ने किसानों को गन्ना की उपज बढ़ाने के आधुनिक तरीकों की जानकारी दी। वहीं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. ओपी गुप्ता ने गन्ने में सहफसली खेती के लाभ और वैज्ञानिक विधियों पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख बिक्रमा प्रसाद तथा डायरेक्टर देवेंद्र पांडेय ने अपने खेती के अनुभव किसानों के साथ साझा किए। इस अवसर पर गन्ना प्रबंधक राजेश यादव, सच्चिदानंद पांडेय, प्रगतिशील किसान मनीष दूबे आदि मौजूद रहे।