{"_id":"6a1b522bb8277b4ba20945d3","slug":"exodus-of-nepali-youths-accelerates-following-crackdown-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-160869-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कार्रवाई के बाद नेपाली युवक-युवतियाें का पलायन तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कार्रवाई के बाद नेपाली युवक-युवतियाें का पलायन तेज
Sun, 31 May 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 31 May 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
कसया। शुक्रवार रात कसया पुलिस और नेपाली दूतावास के अधिकारियों को संयुक्त कार्रवाई बाद शनिवार शाम बड़ी संख्या में नेपाली युवक-युवतियां अपने सामान के साथ बसों के जरिए अपने घरों के लिए रवाना होते दिखाई दिए।
हाईवे किनारे बिहार जाने वाली बसों के इंतजार में नेपाली युवक-युवतियां काफी देर तक खड़े रहे। एक स्थान पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटने से राहगीरों और स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। जानकारी के अनुसार ये सभी नेपाली युवक-युवतियां बिहार के मुजफ्फरपुर मार्ग से होते हुए भारत-नेपाल सीमा की ओर जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे बिहार बॉर्डर पार कर नेपाल के रक्सौल क्षेत्र तक पहुंचने की तैयारी में हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, कार्रवाई के बाद अचानक बड़ी संख्या में लोगों के एक साथ रवाना होने से हाईवे क्षेत्र में हलचल का माहौल देखने को मिला। हालांकि, सभी लोग अपने सामान के साथ शांतिपूर्वक बसों का इंतजार करते नजर आए।