फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   exhabition was show

डीएम ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन

Wed, 15 Dec 2021 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
exhabition was show
जूनियर हाईस्कूल में लगी खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की प्रदर्शनी
विज्ञापन

- पीएम रोजगार योजना से जुड़े लोगों के लिए एक बाजार है प्रदर्शनी: डीएम
- 28 दिसंबर तक रहेगी यह प्रदर्शनी
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से बुधवार को नगर के जूनियर हाईस्कूल में खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। उद्घाटन डीएम एस. राजलिंगम ने किया। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। यहां विभिन्न उत्पादों के 67 स्टॉल लगाए गए हैं। यह प्रदर्शनी 28 दिसंबर तक रहेगी।

इस प्रदर्शनी में खादी से बने कपड़ों के अलावा स्वयंसेवी महिलाओं की ओर से स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है। डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार योजना से जुड़े लोगों के लिए यहां एक बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदर्शनी के उत्पादों की बिक्री को प्रोत्साहित करने के लिए उन्होंने लोगों से अपील की। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं की महिलाओं और युवाओं के स्किल ट्रेनिंग की जरूरत बताई। उन्होंने महिला समूहों की तरफ से सैंडल, चप्पल, एलईडी बल्ब के उत्पाद का स्टाल लगाकर बिक्री किए जाने पर प्रशंसा की। इस अवसर पर खादी ग्रामोद्योग अधिकारी एके पाल, एलडीएम सुनील त्यागी, प्रदीप जायसवाल, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनीष कुमार, क्षेत्रीय खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed