फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Excellent Results in Scholarship Exam; Teachers Honored

Kushinagar News: छात्रवृत्ति परीक्षा में बेहतर रिजल्ट, शिक्षक सम्मानित

Fri, 24 Apr 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 24 Apr 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Excellent Results in Scholarship Exam; Teachers Honored
मथौली। मोतीचक बीआरसी में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कराने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। बीईओ मुकेश नारायण मिश्र ने ऐसे शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया, जिनके विद्यालय से तीन या उससे अधिक विद्यार्थियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन

बताया गया कि 19 अप्रैल 2026 को प्रयागराज के कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन के प्राचार्य अजय कुमार सिंह द्वारा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 75 जिलों के उन शिक्षकों को सम्मानित किया गया था, जिनके विद्यालयों से पांच या उससे अधिक छात्र-छात्राओं का चयन हुआ। वहीं, तीन या अधिक चयन कराने वाले शिक्षकों के लिए ‘उत्कृष्ट शैक्षिक सहयोग सम्मान’ प्रमाण पत्र जनपद नोडल के माध्यम से विकास खंडों को भेजा गया।
विज्ञापन

इसी क्रम में मोतीचक में आयोजित कार्यक्रम में मुन्ना सिंह उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरैनी, मोलई प्रसाद प्रजापति उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर, रंजीत कुमार उच्च प्राथमिक विद्यालय बनटोलवा तथा नागेंद्र सिंह उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलहिया भलुहा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों से आह्वान किया कि आगामी सत्र में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं का चयन सुनिश्चित कर मोतीचक को छात्रवृत्ति दिलाने में अग्रणी विकास खंड बनाया जाए।
कार्यक्रम में जनपद नोडल सुनील सिंह ने परीक्षा की विस्तृत जानकारी दी। वहीं, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि मोतीचक दो बार इस परीक्षा में जनपद टॉपर रह चुका है और आगे प्रदेश स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शंभू कुशवाहा ने की, जबकि संचालन रामवीर सिंह ने किया। इस दौरान बलराम सिंह, दीपेश सिंह, दिनेश कुमार सिंह समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed