{"_id":"68acc6929f5a41ef1c0d07d8","slug":"examinations-started-in-council-schools-amidst-chaos-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-144070-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अव्यवस्था के बीच परिषदीय विद्यालयों में परीक्षा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अव्यवस्था के बीच परिषदीय विद्यालयों में परीक्षा शुरू
Tue, 26 Aug 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज के कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में परीक्षा देते विद्यार्थी। संवाद
कप्तानगंज/तमकुहीराज। जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में सोमवार को शैक्षिक सत्र 2025-2026 की पहली तैयारी परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा के प्रथम दिन कक्षा एक से पांचवी तक हिन्दी विषय की मौखिक और कक्षा छह से आठवीं तक कृषि विज्ञान व गृह विज्ञान की परीक्षा हुई। परीक्षा के पहले ही दिन थोड़ी बहुत अव्यवस्था देखने को मिली। फर्नीचर के अभाव में कई विद्यालयों में नामांकित बच्चों को फर्श पर बैठक कर परीक्षा देनी पड़ी।
तमकुहीराज ब्लॉक क्षेत्र मंझरिया टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय में सुबह 10:40 बजे नामांकित 53 परीक्षार्थी फर्श पर बैठकर परीक्षा दे रहे थे। प्रभारी प्रधानाध्यापक विनय यादव ने बताया विद्यालय में नामांकित 53 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। इसमें कक्षा एक के 11, दो के 13, तीन के छह, चार के आठ और कक्षा पांच के 15 बच्चे शामिल हुए हैं। वहीं डिबनी खास स्थित प्राथमिक विद्यालय में परीक्षा करा रहे प्रधानाध्यापक पंकज कुमार राम ने बताया विद्यालय में 59 बच्चे नामांकित है। इनमें से कक्षा एक के सात, दो के 11, तीन के नौ, चार के 19 व पांच के 13 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। विद्यालय में फर्नीचर की कमी होने से कक्षा एक के बच्चे फर्श पर बैठ कर परीक्षा दे रहे हैं। तमकुही बीईओ सुधीर कुमार ने बताया कि परीक्षा का पहला दिन था। इसलिए कुछ विद्यालयों में थोड़ी बहुत अव्यवस्था रही है। मंगलवार से सब ठीक हो जाएगा।
इसी तरह कप्तानगंज क्षेत्र के परिषदी विद्यालयों में सोमवार की सुबह 8:30बजे से 10:30 बजे तक तैमासिक परीक्षा हुई। कस्बा के कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक बलराम चौहान ने बताया कि कक्षा छह से आठ तक के कुल 182 विद्यार्थियों का नामांकन है। इसमें से 172 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए हैं। वहीं बीआरसी परिसर में संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रीता विश्वकर्मा ने बताया कि कुल 115 विद्यार्थियों का नामांकन है। इसमें परीक्षा में 102 विद्यार्थी शामिल हुए हैं। पहले दिन कक्षा छह से आठवी तक कृषि विज्ञान और गृह विज्ञान की परीक्षा हुई है। परीक्षा के लिए विद्यालय की तरफ से प्रश्नपत्र और उत्तरपुस्तिका उपलब्ध कराई गई है। कप्तानगंज बीईओ रीता गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र के सभी परीषदीय विद्यालय में परीक्षा शुरू हो गई है। परीक्षा के पहले दिन सभी विद्यालयों में शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा हुई। पहले से तैयारी पूरी करने के चलते कोई परेशानी नही हुई।