{"_id":"582f3de94f1c1b7c22900f9d","slug":"ex-pradhan-protested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान ने गांववालों के साथ प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान ने गांववालों के साथ प्रदर्शन किया
kushinagar
Updated Fri, 18 Nov 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
धरना
- फोटो : santosh verma
लक्ष्मीगंज। खोटही गांव के पंचायत भवन पर शुक्रवार की सुबह नौ सूत्री मांगों को लेकर पूर्व ग्राम प्रधान ने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया। शाम को नायब तहसीलदार कप्तानगंज ने धरना स्थल पर पहुंच कर आंदोलन समाप्त कराया। नायब तहसीलदार ने एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
रामकोला ब्लॉक के खोटही गांव के केरवनिया स्थित पंचायत भवन पर नौ सूत्रीय मांगों को लेकर पूर्व ग्राम प्रधान रामहरख यादव ने सुबह अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। राशनकार्ड में अनियमितता, पात्र गृहस्थी सूची में आएदिन नाम काटने व जोड़ने, राशन वितरण में मनमानी, गांव में लगे ओवरटैंक को चालू कराने, गांव में अवैध देशी शराब बंद कराने आदि के मामलों को लेकर शुरू हुए इस आंदोलन में गांव के लोग भी शामिल थे। धरने के समर्थन में भाकियू के जिला प्रभारी गुलबदन भी पहुंचे। शाम को चार बजे नायब तहसीलदार कप्तानगंज सुशील कुमार मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से वार्ता के बाद एसडीएम को संबोधित ज्ञापन लिया। नायब तहसीलदार ने टीम गठित कराकर एक सप्ताह में समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त हो गया। इस दौरान लालबहादुर, रविंद्र प्रसाद, रामजी, रामदरश, छोटेलाल, गोरख, शिवकुमार, फातिमा, उर्मिला, माला, आबिदा खातून, हमीना खातून, विश्वनाथ आदि उपस्थित रहे।