फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Ex Chairman with MLA hard talk

विधायक और चेयरमैन पुत्र का मामला

Mon, 24 Aug 2020 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Ex Chairman with MLA hard talk
खड्डा विधायक और पूर्व चेयरमैन के पुत्र में कहासुनी
विज्ञापन

पूर्व अध्यक्ष के पुत्र की सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी से विधायक नाराज
नगर पंचायत के द्वारों के सुंदरीकरण का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
खड्डा (कुशीनगर)। नगर पंचायत खड्डा के अध्यक्ष प्रतिनिधि और ईओ के खिलाफ सदस्यों की लड़ाई अभी शांत भी नहीं हुई थी कि नगर पंचायत के दरवाजों का सुंदरीकरण अलग मुद्दा बन गया। इस प्रकरण से विधायक जटाशंकर त्रिपाठी के जुड़ जाने के बाद गुटों में बटी भाजपा का अंतर्कलह और बढ़ गया है। पूर्व चेयरमैन के पुत्र ने सोशल मीडिया पर जो टिप्पणी की है, उसके बाद विवाद और बढ़ गया। मामला गाली गलौज और धमकी तक पहुंच गया है।
रविवार की रात सोशल मीडिया पर खड्डा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी और नगर पंचायत खड्डा के पूर्व चेयरमैन शारदा तुलस्यान के पुत्र के पोस्ट को लेकर खूब चर्चा हुई। पूर्व अध्यक्ष के पुत्र जहां विधायक पर छह मिनट तक लगातार गाली देने का आरोप लगा रहे हैं तो वहीं विधायक का कहना है कि सोशल मीडिया पर उन्हें बदनाम करने की साजिश हो रही है।
विज्ञापन

विधायक जटाशंकर त्रिपाठी का कहना है कि रविवार को देर रात उनके व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से एक पोस्ट आया। इसमें भाजपा सहित उन पर अमर्यादित बातें लिखी थीं। इसकी जानकारी खड्डा एसओ को देते हुए नंबर का पता लगाने को कहा। जब पुलिस ने पता किया तो नंबर पूर्व चेयरमैन शारदा तुलस्यान के पुत्र अंकुर का निकला। दरअसल नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन शारदा तुलस्यान व वर्तमान चेयरमैन रुखसाना लारी के कार्यकाल में हुई अनियमितता व भ्रष्टाचार की जांच चल रही है। इसीलिए कार्रवाई के भय से सोशल मीडिया पर झूठी कहानी बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन शारदा तुलस्यान के पति राजू तुलस्यान का कहना है कि नगर पंचायत खड्डा के वर्तमान कार्यकाल में प्रवेश द्वारों के सुंदरीकरण के लिए चार टेंडर निकले गए हैं, जबकि विधायक ने केवल एक ही गेट का टेंडर सोशल मीडिया पर डाला था। मेरे पुत्र अंकुर तुलस्यान ने उनके व्हाट्सएप व अन्य सोशल मीडिया पर तीन और टेंडर की प्रति डालते हुए पूरी संख्या बता दी। इसके बाद विधायक ने उनके पुत्र के फोन पर व्हाट्सएप कॉल करके छह मिनट तक गाली दी और पुलिस को भी फोन कर कार्रवाई करने को कहा। अंकुर ने भी सभी जानकारी पुलिस को उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed