{"_id":"610ada228ebc3e88c008d9e9","slug":"ex-chairman-kushinagar-news-gkp40443582","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व चेयरमैन ने किया मौन सत्याग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व चेयरमैन ने किया मौन सत्याग्रह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे की समस्याओं के निस्तारण के लिए दस सप्ताह से प्रत्येक बुधवार को करते हैं सत्याग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। सेवरही नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर पूर्व चेयरमैन का मौन सत्याग्रह इस बुधवार को भी जारी रहा। दस सप्ताह से वे प्रत्येक बुधवार को सत्याग्रह कर रहे हैं। पूर्व चेयरमैन का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक उनका मौन सत्याग्रह जारी रहेगा।
सेवरही के पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल का कहना है कि कस्बे की लगभग सभी सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। इससे लोगों को आने जाने में दिक्कत हो रही है। जल निकासी व सफाई भी बेहतर नहीं है। सत्याग्रह में पूर्व सभासद प्रेमशंकर सिंह, सूर्यनाथ सिंह, मक्खन जायसवाल, संजय कुमार गुप्ता, सलीम आलम, गोविंद जायसवाल, संतोष जायसवाल आदि लोग शामिल थे।