{"_id":"63d1725a7a26741245172505","slug":"ex-cdpo-going-jail-kushinagar-news-gkp4654783169-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: फर्जी नियुक्ति पत्र देने में सुकरौली के पूर्व सीडीपीओ भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: फर्जी नियुक्ति पत्र देने में सुकरौली के पूर्व सीडीपीओ भेजे गए जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी नियुक्ति पत्र देने में सुकरौली के पूर्व सीडीपीओ भेजे गए जेल
- लेहनी गांव की एक महिला ने अगस्त 2022 में दर्ज कराया था मुकदमा
- नगर पालिका नौतनवां के लिए फर्जी नियुक्तिपत्र देने का था आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को सुकरौली के पूर्व सीडीपीओ अब्दुल क्यूम को एक मुकदमे में गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। उनके खिलाफ लेहनी गांव की एक महिला ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस के अनुसार सुकरौली में बाल विकास परियोजना अधिकारी के रूप में तैनात रहे अब्दुल क्यूम के खिलाफ अहिरौली थाना क्षेत्र के गांव लेहनी निवासी प्रियंका गुप्ता ने आरोप लगाए थे।
उन्होंने अगस्त 2022 में हाटा कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि उनकी मां आंगनबाड़ी में सहायिका के पद कार्यरत थीं। उनकी मौत हो गई। उनके स्थान सहायिका के रूप में कार्य करने की बात अब्दुल क्यूम से कही। आरोप है कि अब्दुल क्यूम ने कहा कि तुम पढ़ी लिखी हो, तुम्हारी नियुक्ति नगर पालिका में करा दूंगा।
विज्ञापन
प्रियंका का आरोप है कि अब्दुल क्यूम ने उनको नौतनवां नगर पालिका में कार्य करने के लिए नियुक्तिपत्र दे दिया। बाद में पता चला कि वह नियुक्तिपत्र फर्जी था। इसके बाद प्रियंका ने सीडीपीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उसी मुकदमें सुकरौली चौकी प्रभारी आशुतोष जायसवाल ने आरोपी को ब्लॉक परिसर सुकरौली से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।