{"_id":"63923486a9cec67688613569","slug":"even-after-the-refusal-of-the-girl-s-side-the-bridegroom-arrived-with-the-procession-kushinagar-news-gkp460206393","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: लड़की पक्ष के इन्कार के बाद भी बरात लेकर पहुंचा दूल्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: लड़की पक्ष के इन्कार के बाद भी बरात लेकर पहुंचा दूल्हा
विज्ञापन
लड़की पक्ष के इन्कार के बाद भी बरात लेकर पहुंचा दूल्हा
- वधू पक्ष के लोग घर में नहीं मिले, तीन दिन पूर्व हुआ था तिलक
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। बृहस्पतिवार को हाटा कोतवाली क्षेत्र में एक ऐसी बरात आई जिसका स्वागत करने वाला कोई नहीं था। दरअसल कन्या पक्ष ने विवाह की तिथि के एक पहले ही शादी से इंकार कर वर पक्ष को बरात नहीं लाने की हिदायत दे दी थी, लेकिन वर पक्ष के लोग बरात लाने की जिद पर अड़े रहे और नियत तिथि पर बरात लेकर पहुंच गए।
हाटा कोतवाली के सुकरौली क्षेत्र की एक लड़की की शादी देवरिया जिले के बैतालपुर क्षेत्र के एक गांव में तय हुई थी। बीते चार दिसंबर को तिलक की रश्म निभाई गई और आठ तारीख को शादी होनी तय थी। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों पक्षें में मनमुटाव हो गया। शादी के एक दिन पहले कन्या पक्ष ने शादी नहीं करने का निर्णय ले लिया और वर पक्ष को बरात नहीं लाने की हिदायत दे दी।
उधर वर पक्ष के लोगों ने इसे अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया और बरात लेकर आने की बात कह दी। वर पक्ष बृहस्पतिवार की शाम को दुल्हा और बरात लेकर लड़की के दरवाजे पर पहुंच गया, लेकिन कन्या पक्ष ने बरात और शादी के लिए कोई तैयारी नहीं की थी। काफी देर तक बरात में आए लोग कन्या पक्ष के दरवाजे पर जमे रहे, लेकिन बाद में सुकरौली पुलिस चौकी पर पहुंचे और प्रार्थना पत्र दिया। उधर कन्या पक्ष के लोगों ने भी वर पक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाया। इस संबंध में हाटा कोतवाली के प्रभारी निर्भय सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है। दोनों पक्षों को बुलाया गया है।