फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Environment Committee sets target of planting 39.29 lakh saplings

Kushinagar News: पर्यावरण समिति ने निर्धारित किया 39.29 लाख पौधरोपण का लक्ष्य

Fri, 06 Feb 2026 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Environment Committee sets target of planting 39.29 lakh saplings
पडरौना। विकास भवन स्थित सीडीओ कार्यालय में बृहस्पतिवार को सीडीओ की अध्यक्षता में जिला पौधरोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला आर्द्रभूमि समिति की संयुक्त समीक्षा बैठक हुई। इसमें वर्ष 2026-27 जिले में 39.29 लाख पौधरोपण का करना लक्ष्य निर्धारित किया गया।
विज्ञापन

बैठक में पौधरोपण महाभियान-2025 के तहत जिले में बीते नौ जुलाई को एक ही दिन में रोपित कुल 39,72,500 पौधे रोपित किए गए। इसमें वन विभाग ने 10,49,600 और अन्य 23 विभाग ने 29,22,900 पौधरोपण हुए। बैठक में सीडीओ बंदिता श्रीवास्तव ने निर्देश दिए कि लगाए गए जिन पौधों का जिओ-टैगिंग अभी तक नहीं हुआ है उसकी जीयो टैगिंग तीन दिन के भीतर पूरा कर लें। इसके बाद बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए जिले में कुल 39,29,187 पौधों का रोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसमें वन विभाग की तरफ से 14,00,000 और अन्य 23 विभाग की तरफ से 5,29,187 पौधे लगाने का लक्ष्य तय हुआ। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को पौधरोपण के लिए स्थल चयन कर चयनित स्थलों की सूची एवं निर्धारित प्रारूप में कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पर्यावरण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला आर्द्रभूमि समिति से संबंधित बिंदुओं की भी समीक्षा की गई। समीक्षा में छोटी नदियों एवं सहायक नदियों के पुनरोद्धार, गंगा ग्राम सेवा समिति का गठन, वेटलैंड चिन्हांकन, नालों की टैपिंग, ग्रीन चौपाल का संचालन, जैव विविधता समिति का गठन और जैव विविधता रजिस्टर के निर्माण सहित अन्य बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
विज्ञापन

इस दौरान डीएफओ वरुण सिंह, उप कृषि निदेशक अतिंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed