फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Entry of large vehicles into the city prohibited for three days starting today.

Kushinagar News: आज से तीन दिन शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित

Sat, 25 Apr 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 25 Apr 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Entry of large vehicles into the city prohibited for three days starting today.
पडरौना शहर में जलकल भवन के पास लगी बैरिकेडिंग।संवाद
पडरौना। जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर शनिवार से सोमवार तक होमगार्ड भर्ती परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इन परीक्षा केंद्रों पर एक पाली में कुल 1728 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के आवागमन में कोई दिक्कत न हो, इसको ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने शनिवार से सोमवार तक शहर में रूट डायवर्जन लागू किया है। शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश पूर्णतया वर्जित कर दिया गया है। अभ्यर्थियों के वाहनों को खड़ा करने के लिए अस्थायी पार्किंग का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक अश्वनी राय ने बताया कि पडरौना शहर में उदित नारायण इंटर कॉलेज और स्योबाई कमला देवी इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा किसान इंटर कॉलेज साखोपार और बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उन्होंने बताया कि पडरौना शहर में दो परीक्षा केंद्र होने के नाते जाम की समस्या हो सकती है। इसको ध्यान में रखते हुए शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश पूर्णतया वर्जित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, परीक्षा केंद्रों की तरफ से जाने वाली मार्गों पर छोटे-बड़े सभी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। उन्होंने बताया कि कसया की तरफ से शहर से होकर रामकोला, कप्तानगंज और खड्डा की तरफ से आने वाले भारी और बड़े वाहनों को गंडक नहर की पटरी से मिश्रौली की तरफ से भेजा जाएगा। इसी तरह जटहां की तरफ जाने वाले बड़े और भारी वाहन जिला मुख्यालय स्थित सरस्वती चौक से बाईपास के रास्ते भेजा जाएगा।
बेलवा चुंगी के पास पुलिस बैरिकेडिंग रहेगी। इधर से परीक्षा केंद्र उदित नारायण पीजी कॉलेज की तरफ से आने वाले छोटे-बड़े सभी तरह के वाहन बेलवा चुंगी से बाईपास पकड़कर नोनियापट्टी की तरफ से गंतव्य को जाएंगे। वहीं कॉलेज रोड के रास्ते रेलवे स्टेशन पर जाने वाले यात्री पैदल रेलवे स्टेशन की तरफ से जा सकेंगे।

इसी तरह स्योबाई कमला देवी कन्या इंटर कॉलेज की तरफ से जाने वाले वाहनों पर सभी तरह के वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। केवल परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ही जा सकेंगे। वाहनों से आने वाले अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के पास खाली पड़े स्थान पर अपने वाहनों की पार्किंग कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि शहर में हुए रूट डायवर्जन का कड़ाई से पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed