फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Ensure You Register as a Farmer to Avail Benefits: DM

फार्मर रजिस्ट्री अवश्य कराएं, मिलेंगी सुविधाएं : डीएम

Sat, 18 Apr 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 18 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Ensure You Register as a Farmer to Avail Benefits: DM
पंचायत बर्डपुर नम्बर-7 ग्राम रमवापुर के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम को स
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में बर्डपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर सात के टोला रमवापुर के प्राथमिक विद्यालय में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम के तहत आयोजित चौपाल में जिलाधिकारी ने लोगों की समस्याएं सुनकर निदान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि गांवों में चौपाल लगाकर किसानों की समस्याएं सुनीं जाएं और उनका वहीं पर समाधान कराया जाए।बाॅर्डर एरिया के सभी गांवों में बेहतर नेटवर्क कनेक्टिविटी, सड़क आदि मुहैया कराई जाए। किसानों के गेंहू की खरीद सरकारी एमएसपी की दर पर हो। उन्होंने लोगों से अपील की कि फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा लें, जिससे खाद, बीज व अन्य सुविधाओं का लाभ आसानी से प्राप्त हो सकेगा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों को सभी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाएं। आयुष्मान कार्ड से पांच लाख तक का निशुल्क इलाज की सुविधा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों से उन्होंने कहा कि यदि किसी को पेंशन से जुड़ी समस्या है, जैसे वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन या दिव्यांग पेंशन नहीं मिल रही है, तो वे तुरंत जानकारी दें। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि महिलाओं को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता और प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। राशन वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि पात्र लाभार्थियों का सत्यापन कराकर पेंशन का लाभ दिया जाए। इस दौरान डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने गर्भवतियों की गोदभराई और बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य, जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, जिला कृषि अधिकारी रविशंकर पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed