{"_id":"6a57f800ba4249324700edfd","slug":"enforcement-and-transport-department-investigated-at-hetimpur-toll-plaza-kushinagar-news-c-205-1-ksh1030-163789-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हेतिमपुर टोल प्लाजा पर प्रवर्तन व परिवहन विभाग ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हेतिमपुर टोल प्लाजा पर प्रवर्तन व परिवहन विभाग ने की जांच
Thu, 16 Jul 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
हाटा। बुधवार को हेतिमपुर टोल प्लाजा के आसपास प्रवर्तन विभाग और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने हाईवे से गुजरने वाले वाहनों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान वाहनों के आवश्यक अभिलेख, परमिट, फिटनेस, टैक्स, बीमा तथा अन्य जरूरी दस्तावेजों की गहन जांच की गई। अचानक हुई इस संयुक्त कार्रवाई से वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही कई वाहन चालक और स्वामी मुख्य मार्ग छोड़कर वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेते नजर आए। हालांकि विभागीय अधिकारियों ने देर शाम तक अभियान जारी रखते हुए हाईवे से गुजरने वाले वाहनों की लगातार जांच की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की गई।
अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त अभियान का उद्देश्य बिना वैध दस्तावेजों के संचालित होने वाले तथा परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। नियमित जांच से न केवल कर चोरी और अवैध संचालन पर रोक लगेगी, बल्कि सड़क सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी।विभागीय अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और यातायात एवं परिवहन नियमों का पालन करें। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे संयुक्त जांच अभियान आगे भी समय-समय पर चलाए जाएंगे।