फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Ended life by consuming a poisonous substance after a dispute with husband.

Kushinagar News: पति से विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Fri, 10 Jul 2026 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 10 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Ended life by consuming a poisonous substance after a dispute with husband.
कसया। क्षेत्र के गांव कुड़वा दिलीप नगर के जीत बहादुर टोला निवासी पुष्पा देवी (40) की बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार, पति से विवाद के बाद नाराज होकर महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी की है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि पुष्पा देवी की देर रात पति से कुछ सामान खरीदने को लेकर कहासुनी हो गई। उसी दौरान घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। परिजन देर रात उनको लेकर सीएचसी कसया पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत बताते हुए मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मां की मौत की सूचना मिलते ही बेटा दुर्गेश (19), भोला (12) और बेटी प्रीति (15) दहाड़े मारकर रोने लगे। एसओ इत्यानंद पांडेय ने बताया कि महिला की पति से विवाद के बाद महिला जहरीला पदार्थ खा ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed