फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Encroachment: The road becomes wide at night, but shrinks to half its width during the day.

अतिक्रमण : रात में चाैड़ी, दिन में आधी हो जाती है सड़क

Wed, 21 Jan 2026 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 21 Jan 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Encroachment: The road becomes wide at night, but shrinks to half its width during the day.
सड़क पर स्थाई दुकान लगाकर अतिक्रमण किए जाने से लगा जाम। संवाद
पडरौना। शहर की प्रमुख सड़कों पर अतिक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। रात में सड़कें चौड़ी दिखाई देती हैं, लेकिन दिन में वह संकरी हो जाती हैं। व्यवसायी सुबह अपनी दुकानों का सामान सड़क तक बढ़ाकर रख देते हैं। इसके अलावा खरीदारी करने आने वाले लोग अपने वाहन सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़े करते हैं, जिससे सड़कें संकरी हो जाती हैं। नतीजतन जाम की समस्या बनी रहती है। इस कारण कई बार हादसे भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

साल में कभी-कभार प्रशासन अतिक्रमण हटवाने की औपचारिकता पूरी कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेता है। शहर के छावनी से जटहां रोड स्थित अंबे चौक करीब तीन किलोमीटर और सुभाष चौक से बावली चौक तक करीब दो किलोमीटर टू-लेन सड़क शहर की घनी आबादी में पड़ती है। इसी तरह कोतवाली रोड से धर्मशाला और तिलक चौक से पंजाब बैंक मुख्य शाखा तक शहर की पुरानी बस्ती होने के चलते अत्यंत घनी आबादी है।
विज्ञापन

इन सड़कों के किनारे ही शहर की दुकानें संचालित हैं। करीब तीन किलोमीटर परिधि में फैले शहर में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके चलते शहर में खरीदारी करने आए लोग दुकानों के सामने ही सड़क पर बेतरतीब वाहन खड़े कर देते हैं। इन सभी सड़कों के किनारे के दुकानदार दुकान का समान सड़क तक फैला देते हैं। दोपहर बाद नगर के ठेला और खोमचा वाले भी इन्हीं सड़कों के किनारे सब्जी, फल, होजरी के कपड़े, पानी पुरी, चाट, चाउमीन समेत अन्य सामान बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी वजह से रात करीब नौ बजे के बाद चौड़ी दिखने वाली सड़कें दिन चढ़ने के साथ ही धीरे-धीरे संकरी होने लगती हैं। इसके चलते शहर में खरीदारी करने आए लोगाें को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।
यदि बीच में रेलवे ढाला बंद हो जाए तो जाम में फंसे लोगों की समस्या बढ़ जाती है। सड़क पर अतिक्रमण के चलते हादसे भी हो चुके हैं। हालत यह है कि शहर में लगने वाले बार-बार जाम के चलते करीब तीन किलोमीटर परिधि में फैले शहर को एक छोर से दूसरे छोर तक की दूरी तय करने में एक बाइक सवार को करीब एक घंटे का समय लग जाता है।

यदि कार से इस सड़क को पार कर रहे हैं तो समय और अधिक लग सकता है। हालांकि, लोगों को जाम से छुटकारा दिलाने के लिए यातायात पुलिस और होमगार्ड के जवान दिन भर पसीना बहाते हैं, लेकिन इसका कोई खास असर नहीं पड़ता है। शहर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से त्योहारों पर यातायात पुलिस बड़े वाहनों को डायवर्जन कर नगर के उदित नारायण पीजी कॉलेज और मॉलगोदाम के पास पार्किंग की व्यवस्था करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed