{"_id":"6670b188bfbb5952050f5774","slug":"encroachment-removed-from-road-tracks-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-118410-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सड़क की पटरियाें से हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सड़क की पटरियाें से हटवाया अतिक्रमण
Tue, 18 Jun 2024 03:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 18 Jun 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बेतिया गांव के ठोरी से खरसाल बबुइया जाने वाली डबल लेन सड़क की पटरियों से सोमवार को अतिक्रमण हटाया गया। पुलिस ने दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
पडरौना-जटहां मुख्य मार्ग से निकलकर बिहार जाने वाली सड़क ठोरी मोड़ से खरसाल बबुइया जाने वाली डबल लेन सड़क के दोनों तरफ उगीं झाड़ियों तथा अतिक्रमण से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थीं। इसको गंभीरता से लेते हुए सोमवार को कोतवाली पुलिस ने जेसीबी लगाकर ठोरी मोड़ से लेकर खरसाल बबुइया तक सड़क की दोनों पटरियों की सफाई कराई। इसमें सड़क के किनारे रखे लोगों की लकड़ी, पुआल गन्ने की पत्तियां, गुमटी और झोपड़ी को भी हटवा दिया। कोतवाल सुशील शुक्ल ने कहा कि यदि सड़क के किनारे दोबारा अतिक्रमण हुआ तो संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।