फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Encroachment removed from road land

Kushinagar News: रास्ते की जमीन से हटवाया गया अतिक्रमण

Tue, 26 Sep 2023 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 26 Sep 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from road land
- नायब तहसीलदार समेत छह थानों की पुलिस और राजस्वकर्मी रहे मौजूद
विज्ञापन

-मंसाछापर गांव के शंभू छपरा गांव का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के मंसाछापर गांव के शंभू छपरा में सोमवार को तहसीलदार की मौजूदगी में रास्ते की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में छह थाने की पुलिस ने छह गुमटी और दो झोपड़िया हटाई।
मंसाछापर गांव के शंभू छपरा में रास्ते की भूमि पर कई वर्षों से लोगों ने गुमटी, झोपड़ी रखकर अतिक्रमण कर लिया था। इस अतिक्रमण को हटाने के लिए कई बार प्रशासन ने प्रयास किया, लेकिन अतिक्रमण नहीं हट सका था। हल्का लेखपाल रामअवध ने अतिक्रमण हटवाने के लिए रिपोर्ट भेजी थी। जिस पर तहसीलदार ने अतिक्रमण हटाने के लिए टीम गठित कर कार्रवाई का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

सोमवार को नायब तहसीलदार विशाल दत्त त्रिपाठी की अगुवाई में जटहां बाजार एसओ राजकुमार बरवार के अलावा पडरौना, रविंद्र नगर, कुबेरस्थान, तुर्कपट्टी समेत छह थाने की पुलिस और राजस्वकर्मी पहुंचे और अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई शुरू की। टीम ने पहले लोगों को स्वयं अतिक्रमण हाटाने के लिए समय दिया, जिसके बाद कुछ लोगों ने अपनी गुमटी, छप्पर स्वयं ही हटा लिया। बाद में प्रशासन ने जियन, उमानाथ और राजन की झोपड़ी को हटाया। एसओ राजकुमार बरवार ने चेताया कि यदि खाली पड़े भूमि पर दोबारा अतिक्रमण हुआ तो संबंधित पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्रवाई के दौरान कानूनगो रमेश प्रसाद, लेखपाल कमलेश कुशवाहा, शिवेंद्र सिंह, हीरालाल वर्मा, मनोज चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed