फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Encroachment removed from road and government land

Kushinagar News: सड़क और सरकारी जमीन से हटावाया अतिक्रमण

Sun, 29 Dec 2024 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 29 Dec 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from road and government land
खड्डा। एसडीएम ने पुलिस फोर्स व राजस्व टीम के साथ नौतार जंगल गांव में रविवार को पहुंचे और अवरुद्ध सड़क व सरकारी जमीन को खाली कराया। इसके साथ ही काफी दिनों से चला आ रहा विवाद का समाधान हो गया। खड्डा तहसील क्षेत्र के हनुमानगंज थाना अंतर्गत ग्राम नौतार जंगल निवासी सुग्रीव व ओमप्रकाश साहनी ने तहसील समाधान दिवस में शिकायत की कि सरकारी जमीन में रास्ता बना था, उसी से आते-जाते थे। परंतु गांव के रूपनरायन ने दीवार व टाट लगाकर इस रास्ते को अवरुद्ध कर दिया है। दोनों ने जमीन के कागजात भी प्रस्तुत करते हुए रास्ता दिलाने की मांग की थी।
विज्ञापन

इस क्रम में एसडीएम खड्डा ऋषभ पुंडीर ने नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक अजित कुमार, लेखपाल धीरज शुक्ला, रामप्रवेश, अनिल कुमार, प्रदीप पासवान की राजस्व टीम गठित की थी। रविवार को एसडीएम स्वयं राजस्व टीम व हनुमानगंज पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और पैमाइश कराई तो संबंधित जमीन सरकारी निकली।
विज्ञापन

इसके बाद फोर्स की मदद से अतिक्रमण हटाकर सड़क साफ कराकर आवागमन बहाल कराया। अवैध कब्जा करने वालों ने शोर मचाना चाहा, लेकिन उन्हें समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में उपजिलाधिकारी ऋषभ पुंडीर ने बताया कि तहसील दिवस में की गई शिकायत के निस्तारण के लिए सरकारी जमीन को खाली कराकर रास्ता बहाल करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed