फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Encroachment removed from Pokhara land

पोखरे की जमीन से अतिक्रमण हटवाया गया

Mon, 22 Mar 2021 04:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 04:52 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from Pokhara land
पोखरे की जमीन से अतिक्रमण हटवाया गया
विज्ञापन

गुरवलिया बाजार। हाईकोर्ट के आदेश पर तमकुहीराज तहसीलदार की अगुवाई में सोमवार को क्षेत्र के ग्राम सभा गांगीटीकर के टोला बिजेधरा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हुई। यहां पोखरे की जमीन पर बने पक्के मकानों पर जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। इसके अलावा अन्य लोगों को भी अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी गई।

एक जनहित याचिका के निस्तारण के तहत उच्च न्यायालय ने तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के गांव गांगीटीकर के टोला विजेधरा में पोखरे की भूमि से अतिक्रमण हटवाने का आदेश दिया था। तहसील प्रशासन सोमवार को पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जीसेसी चलाकर अतिक्रमण ध्वस्त करा दिया। इस जमीन पर गांव के विजय बहादुर सिंह, श्रीनिवास सिंह , रामचंद्र सिंह, प्रेम सिंह, विद्या वर्मा, चिरंजी वर्मा, संतोष वर्मा, बबलू वर्मा आदि लोगों ने मकान बनवा लिया था। गांव के लालचंद्र प्रसाद ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल किया था। कोर्ट के निर्देश पर तमकुहीराज तहसीलदार रामप्यारे की अगुवाई में कानूनगो नीतीश कुमार शाही, लेखपाल धर्मेंद्र प्रसाद, नर्वदेश्वर सिंह, जाकिर हुसैन, रामप्रवेश सिंह, शिवकुमार, मदन मिश्र, अलीउल्लाह, एसओ तुर्कपट्टी जितेंद्र सिंह, कुबेरस्थान के प्रभारी एसओ अरुण कुमार चौबे, जटहा बाजार एसओ नंदा प्रसाद की अगुवाई में भारी पुलिस बल और पीएसी टीम की उपस्थिति में मकानों को जमींदोज कर अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान पूर्व प्रधान जितेंद्र कुमार सिंह, युवा नेता पशुराम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed