फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Encroachment removed from barn and pond land for the third time

Kushinagar News: खलिहान व पोखरे की जमीन से तीसरी बार हटवाया गया अतिक्रमण

Thu, 09 Nov 2023 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from barn and pond land for the third time
कसया। कसया के खेसारी गिदहा गांव में खलिहान और पोखरे की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था। इसे प्रशासन ने दो बार खाली कराया। लेकिन कब्जा नहीं हटा। उच्च न्यायालय के आदेश पर डीएम ने राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम गठित की। टीम ने बुधवार को तीसरी बार अतिक्रमण हटवाया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत में कई वर्षों से यह अतिक्रमण विवाद निचली अदालतों से होते हुए उच्च न्यायालय पहुंचा जहां पिछले वर्ष खलिहान और पोखरे पर हुए अतिक्रमण हटाने का आदेश पारित हुआ। जिसके अनुपालन में तहसील प्रशासन, पुलिस प्रशासन और पंचायत विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों की मौजूदगी से बुलडोजर लगाकर अतिक्रमण को हटवा दिया गया था। इसके बाद भी इस जमीन पर अवैध कब्जेदारों ने खाली नहीं किया। जानकारी होने पर जिलाधिकारी कुशीनगर ने टीम गठित कर जमीन से बुधवार को पुरी तरह तीसरी बार अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार कसया शैलेष सिंह, कानूनगो पारस प्रसाद, लेखपाल जाकिर हुसैन, सुनील कुशवाहा, एसआई चंदन मौर्य, सर्वेश यादव, हरेन्द्र यादव, चन्द्रजीत यादव, उपेंद्र यादव, संजीत यादव, कामिनी कुमारी सहित ग्राम प्रधान रमाशंकर कुशवाहा पूर्व प्रधान रामविलास गुप्ता, भाजपा नेता दिनेश कुमार गुप्ता, जयनारायण पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed