फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   encroachment in road side

Kushinagar News: सड़क की पटरियों पर दुकानदारों, ठेले वालों का कब्जा, राहगीर परेशान

Mon, 12 Jun 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 12 Jun 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
encroachment in road side
पडरौना नगर के सुभाष चौक स्थिति रामकोला रोड मोड़ पर लगा ठेला।संवाद
फोटो है।
विज्ञापन

बीते नवंबर-दिसंबर में चलाया गया था अतिक्रमण हटाने का अभियान, कुछ दिनों बाद दोबारा कर लिया अतिक्रमण
शहर में अब तक नहीं बना वेंडिंग जोन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर पालिका प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान शहर में फिलहाल ठंडे बस्ते में है। इसकी वजह से जहां नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाया था, वहां पुन: अतिक्रमण होना शुरू हो गया है। नगर पालिका की तरफ से अतिक्रमण हटाने का अभियान बंद होने से सड़क की पटरियों पर ठेला और खोमचे लगाकर कब्जा कर दुकान करने वालों की चांदी हो गई है। सड़क तक फैली दुकानों के सामान की वजह से शहर की सड़कों पर दिन में कई बार जाम लग रहा है। इसमें फंसे लोगों को चिलचिलाती धूप में परेशान होना पड़ रहा है।
नगर पालिका क्षेत्र के जटहां रोड, दरबार रोड, मेन बाजार रोड, सेंट्रल बैंक रोड, कोतवाली रोड, सुभाष चौक, रामकोला रोड, बावली चौक, बेलवा चुंगी और कठकुइयां मोड़ सबसे व्यस्त मार्ग और चौराहे हैं। इन सड़कों की पटरियों पर ठेला और खोमचा वाले व्यापारी सड़क तक दुकान किए हैं। इस वजह से इन चौराहों पर लोगों को आने-जाने में परेशानी होने के साथ दिन में कई बार जाम लगता है। जाम में फंसे लोगों में आगे निकलने के चक्कर में नोकझोंक भी होती है।
विज्ञापन

अतिक्रमण की वजह से ही लग रहे जाम को देखते हुए बीते नवंबर-दिसंबर माह में एसडीएम की अगुवाई में यातायात पुलिस ने अतिक्रमण हटाया था। साथ ही दोबारा अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इस चेतावनी का असर भी इन दुकानदारों पर नहीं पड़ा है। अब पुन: नगर के सभी प्रमुख चौराहे और सड़कों की पटरियों पर अतिक्रमण कर दुकानदार अपनी दुकान लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में प्रवेश करने वाले लोगों की दुश्वारियां यहां आते ही शुरू हो जाती हैं। छावनी स्थित कुबेरस्थान मोड़, बावली चौक, जटहां रोड व दरबार रोड से लोग शहर में प्रवेश करते हैं। इन सभी चौराहों से लेकर पूरे शहर में या तो दुकानदार सड़क तक दुकान का सामान फैलाए हैं या ठेला व खोमचा वाले कब्जा किए हैं।
कठकुइयां मोड, रामकोला रोड और जटहां रोड पर भी ऑटो व टैक्सी स्टैंड की गाड़ियां भी फुटपाथ पर खड़ी रहती हैं। इससे राहगीरों को पैदल आवागमन करने के लिए परेशान होना पड़ता है। कुछ ऐसी ही स्थित रामकोला रोड की भी रहती है। इस सड़क पर स्थित खड्डा व पनियहवा प्राइवेट बस स्टैंड पर भी चालक फुटपाथ पर ही बस खड़ी कर यात्री बैठाते हैं, जिससे पैदल चलने वालों को परेशान होना पड़ रहा है। इन रास्तों पर अतिक्रमण के चलते सड़क संकरी हो गई है। पैदल चलने वाले जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को विवश रहते हैं।

यह होता है वेंडिंग जोन
शहर में खाली जगहों पर वेंडिंग जोन बनाया जाता है। वहां पटरी व्यवसायियों को शिफ्ट कर दिया जाता है। जहां भी व्यस्ततम इलाके होते हैं वहां ठेला लगाना प्रतिबंधित होता है। इससे शहर में जाम नहीं लगता है, लेकिन पडरौना में कोई वेंडिंग जोन नहीं बना है।
दृश्य एक
सोमवार की दोपहर 11 बजे नगर के तिलक चौक पर सड़क के किनारे ही नहीं, बल्कि सड़क के बीच में फल बेचने वाले ठेला व्यवसायी दुकान सजाए थे। इस वजह से बार-बार जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही थी।
दृश्य दो
नगर के सुभाष चौक स्थित पीडब्ल्यूडी डाक बंगला गेट के पास एक ठेला व्यवसायी सड़क पर ही ठेला रोककर एक ग्राहक को सामान देने लगा। इससे पीछे से आ रहे एक ऑटो चालक को एकाएक ब्रेक लगाना पड़ा, जिससे दुर्घटना होते-होते बची।
दृश्य तीन
नगर के सुभाष चौक के रामकोला रोड मोड़ पर एक फल विक्रेता और एक रेडिमेड व्यवसायी सड़क तक दुकान सजाए थे। खरीदार सड़क पर खड़े होकर सामान खरीद रहे थे। इस वजह से ई-रिक्शा चालक भी रास्ते में फंस गए थे। लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।

अतिक्रमण विरोधी अभियान से ही सुधरेगी व्यवस्था
सुरक्षित आवागमन के लिए सड़कों के किनारे पटरियों का खाली रहना जरूरी है। सड़क की दोनों ओर पटरी पर अतिक्रमण के चलते लोग पैदल भी आवागमन नहीं कर पाते हैं। इस व्यवस्था में सुधार की जरूरत है।
- समशेर आलम, राहगीर

अपने थोड़े से फायदे के लिए लोग दूसरों को होने वाली परेशानी को नजरअंदाज कर देते हैं। इस कारण पटरियों पर अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है। विभागीय अधिकारियों को इसके लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
- मनोज चौहान, निवासी, पिपरा जटामपुर

जिला मुख्यालय होने के कारण यहां लोगों की भीड़ अधिक रहती है। ऐसे में सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण कर सड़क को संकरा बना देने से परेशानी का कारण बन रहा है। लोगों को इसके प्रति जागरूक रहना चाहिए, जिससे भीड़भाड़ वाली जगह पर जाम जैसी स्थिति से बचा जा सके।
- योगेंद्र चौहान, निवासी, पिपरा जटामपुर
सड़क के दोनों किनारों की पटरियों पर फुटपाथ का निर्माण कराए जाने की जरूरत है। फुटपाथ बनने से पटरियों पर किया जाने वाला अतिक्रमण कम हो जाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों को इस दिशा में कार्य करना चाहिए।

- व्यास कुमार, निवासी दुदही
कोट
पडरौना नगर पालिका में कितने नो वेंडिंग जोन हैं, इसके बारे में जानकारी नहीं है। इसके बारे में पता करवाकर ठेला और खोमचा वाले व्यापारियों को वेंडिंग जोन में विस्थापित किया जाएगा। रही बात नगर की सड़कों की पटरियों पर अतिक्रमण की तो इसके लिए अभियान चलाकर वहां से अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
- संतराम सरोज, ईओ, नगर पालिका पडरौना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed