{"_id":"68113050c886a24d95058f33","slug":"encounter-in-kushinagar-police-caught-three-criminals-one-got-shot-in-the-leg-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-136508-2025-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कुशीनगर में मुठभेड़, पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ा- एक के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कुशीनगर में मुठभेड़, पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ा- एक के पैर में लगी गोली
Wed, 30 Apr 2025 11:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 30 Apr 2025 11:17 AM IST
सार
कप्तानगंज, कोतवाली हाटा तथा अहिरौली बाजार थाने की संयुक्त टीम सक्रिय हुई और कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हसनगंज से कोटवा सड़क के बीच घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग करने लगी।
इस दौरान एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर आते दिखाई दिए।
विज्ञापन
मुठभेड़ में बदमाशों की बाइक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
क्षेत्र में मंगलवार को बाइक सवार तीन बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी जबकि भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने दौड़ाकर दबोच लिया। घायल बदमाश को पुलिस ने कप्तानगंज सीएचसी पर भर्ती कराया है।
विज्ञापन
तीनों बदमाश स्थानीय कस्बे के ही रहने वाले हैं। अपनी आपराधिक पृष्टिभूमि का धौंस जमाकर लोगों से वसूली करना इनका पेशा हैं, इनके गैंग में कस्बे के कई युवक शामिल हैं, जो पुलिस की रडार पर हैं।
विज्ञापन
एसपी संतोष मिश्रा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि आपराधिक प्रवृति के तीन बदमाश एक बाइक पर सवार होकर जा रहे हैं।
कप्तानगंज, कोतवाली हाटा तथा अहिरौली बाजार थाने की संयुक्त टीम सक्रिय हुई और कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हसनगंज से कोटवा सड़क के बीच घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग करने लगी।
विज्ञापन
इस दौरान एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर आते दिखाई दिए।
पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया तो बाइक पर पीछे बैठे दो युवक पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने लगे। खुद का बचाव करते हुए पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने दौड़ाकर दबोच लिया।
पुलिस ने बदमाशों की पहचान सूजा पठान उर्फ छोटू निवासी वार्ड नंबर 11 कुर्मी टोला मंगल बाजार कप्तानगंज, इसी वार्ड का सचिन और अतुल चौधरी के रूप में की। इसमें सूजा उर्फ छोटू के पैर में गोली लगने से जख्मी हो गया है।
बदमाशों के पास से पुलिस ने तीन तमंचा, मोबाइल फोन, बिना नंबर की बाइक बरामद किया है। पुलिस अभिरक्षा में घायल बदमाश का इलाज चल रहा है। यह गैंग कप्तानगंज थाना क्षेत्र में दबंगई के बल पर लोगों को प्रताड़ित करता था। हाल ही में एक सभासद के पति की बेरहमी से पिटाई की थी।