फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Encounter between police and animal smugglers in Kushinagar, two smugglers injured

Kushinagar News: पुलिस और पशु तस्करों में दिनदहाड़े मुठभेड़, दो तस्करों को लगी गोली

Tue, 08 Apr 2025 02:23 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 08 Apr 2025 02:23 PM IST
सार

पुलिस की टीम गांव में पहुंच गई और पशु तस्करों के लोकेशन के आधार पर घेराबंदी कर दिया। इसकी जानकारी होने पर इनामी तस्कर अपने साथी के साथ भागने का प्रयास किया। पुलिस से घिरता देख तस्कर ने पुलिस टीम पर फायर करने लगा। पुलिस ने खुद का बचाव करते हुए गोली चलाई तो दोनों तस्करों के पैर में गोली लगी और वे जमीन पर गिर पड़े।

विज्ञापन
Encounter between police and animal smugglers in Kushinagar, two smugglers injured
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रामकोला के परसौनी गांव में पुलिस और तस्करों के बीच दिनदहाड़े मंगलवार दोपहर में मुठभेड़ हो गई। अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर गांव वाले सहम गए। पुलिस की गोली से 25 हजार का इनामी पशु तस्कर और इसका साथी घायल हो गया।

विज्ञापन


इनामी तस्कर गोपालगंज में होमगार्ड पर शराब तस्करी का विरोध करने पर गोली चलाया था। पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेकज में भर्ती कराया है, जहां इलाज चल रहा है। मुठभेड़ के बाद पहुंचे एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने घटना की जानकारी लिया।
विज्ञापन


पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सोहरौना गांव निवासी कुतुबुद्दीन उर्फ छोटू और इसका साथी रामकोला थाना क्षेत्र के परसौनी गांव निवासी जावेद अख्तर उर्फ लड्डन पशु और शराब की तस्करी करते हैं। मंगलवार को दोपहर में पुलिस को सूचना मिली कि परसौनी गांव में इनामी तस्कर कुतुबुद्दीन उर्फ छोटू है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामकोला, नेबुआ नौरंगिया, कप्तानगंज, पडरौना, रविंद्र नगर धूस, स्वॉट टीम और साइबर सेल की टीम गांव में पहुंच गई और उसके लोकेशन के आधार पर घेराबंदी कर दिया। इसकी जानकारी होने पर इनामी तस्कर अपने साथी के साथ भागने का प्रयास किया। पुलिस से घिरता देख तस्कर ने पुलिस टीम पर फायर करने लगा। पुलिस ने खुद का बचाव करते हुए गोली चलाई तो दोनों तस्करों के पैर में गोली लगी और वे जमीन पर गिर पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed