फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Encounter between police and animal smuggler in Kushinagar

कुशीनगर: पुलिस और पशु तस्कर के बीच मुठभेड़, गोली लगने से हुआ घायल

Sun, 19 Jun 2022 09:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 19 Jun 2022 09:13 AM IST
विज्ञापन
Encounter between police and animal smuggler in Kushinagar
पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना इलाके में शनिवार की रात करीब ढाई बजे फइलहा कुटी के पास पशु तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक तस्कर को गोली लगी है, पुलिस ने उसे पकड़ लिया और सुकरौली पीएचसी पर ले गई। वहां डॉक्टर ने उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


अहिरौली थानाध्यक्ष पंकज गुप्ता के अनुसार, पड़ोसी राज्य के जिला गोपालगंज के ग्राम अहिरौली दुबौली टोला शुक्ल नरहवा निवासी कबूतर अली उर्फ रुस्तम पेशेवर पशु तस्कर है। कुछ दिनों से उसकी देखरेख में ही तस्करी हो रहा थी। शनिवार की रात ढाई बजे वह कुछ पशुओं को लेकर अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के फइलहा कुटी के पास स्थित बाग में पहुंचा। 
विज्ञापन


इसकी भनक अहिरौली बाजार पुलिस को लग गई। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार गुप्ता, एसएसआई राजेश कुमार, हेड कांस्टेबल वंशगोपाल शर्मा, कांस्टेबल शुभम यादव, धर्मेंद्र कुमार, राजेश यादव,अनिल कुमार के साथ पहुंचे। पशु तस्कर की घेराबंदी कर दी। घेराबंदी देखकर पशु तस्कर ने फायरिंग करके भागने का प्रयास किया। पुलिस ने गोली चलाई तो वह घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed