फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Employment servants and Panchayat assistants boycotted the crop survey training

Kushinagar News: क्रॉप सर्वे प्रशिक्षण का रोजगार सेवकों और पंचायत सहायकों ने किया बहिष्कार

Wed, 27 Aug 2025 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 27 Aug 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Employment servants and Panchayat assistants boycotted the crop survey training
क्रॉप सर्वे का बहिष्कार करते रोजगार सेवक और पंचायत सहायक। स्रोत-सोशल मीडिया   
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक क्षेत्र के रोजगार सेवक और पंचायत सहायकों ने मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय पर डिजिटल क्रॉप सर्वे प्रशिक्षण का बहिष्कार कर विरोध जताया। दोनों संगठनों से जुड़े कर्मियों में बीडीओ की अनुपस्थिति में एडीओ एसटी को ज्ञापन सौंपकर क्रॉप सर्वे में ड्यूटी से मुक्त करने की मांग किया।
विज्ञापन

उनका कहना था कि इस समय उनकी ड्यूटी बीएलओ में लगाई गई, जिसके कारण वे लोग डिजिटल क्रॉप सर्वे नहीं कर सकते। रोजगार सेवकों ने चेतावनी दिया है कि अगर दस दिन के अंदर क्रॉप सर्वे से उन लोगों को ड्यूटी नहीं हटाई गई तो वे अपने पदों से इस्तीफा देंगे। रोजगार सेवक और पंचायत सहायकों को विशुनपुरा ब्लॉक सभागार में क्रॉप सर्वे के प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था। ब्लॉक पर सुबह 10 बजे सभी रोजगार सेवक और पंचायत सहायक पहुंचे और प्रशिक्षण का विरोध जताते हुए उसका बहिष्कार कर दिए। रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील शुक्ल और पंचायतों सहायक संघ के अध्यक्ष भास्कर राय की अगुवाई में दोनों संगठनों ने बीडीओ की अनुपस्थिति में एडीओ एसटी आशुतोष मिश्र को ज्ञापन सौंपा। अजित शुक्ल, गणेश कुमार गौतम, राणा यादव, शहाबुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed