फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Employment assistants demanded payment of their honorarium.

Kushinagar News: रोजगार सेवकों ने की मानदेय भुगतान की मांग

Wed, 21 Jan 2026 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 21 Jan 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Employment assistants demanded payment of their honorarium.
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक में रोजगार सेवकों ने मंगलवार को सात महीने से लंबित मानदेय के भुगतान कराने के लिए बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेताया कि मानदेय नहीं मिला तो काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन

बीडीओ अखंड प्रताप को सौंपे गए ज्ञापन में रोजगार सेवकों ने कहा है कि जब तक उनके बकाए मानदेय का भुगतान नहीं किया जाएगा। वे क्रॉप सर्वे, ई-केवाईसी, पंचायत बीएलओ, एसआईआर व मनरेगा आदि से जुड़ा कोई काम नहीं करेंगे। मानदेय नहीं मिलने से उनके सामने वित्तीय परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील शुक्ला ने कहा कि सात महीने से मानदेय नहीं मिला है। विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद कोई व्यवस्था नहीं हुआ। बीडीओ ने बताया कि तत्काल रोजगार सेवकों को दो महीने का बकाया मानदेय देने का बंदोबस्त किया जा रहा है। इस मौके पर संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष सुनील शुक्ल, सुनील पांडेय, उदयभान सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed