{"_id":"6058e5988ebc3ee61d7ceee1","slug":"employees-staged-a-protest-if-the-theft-was-not-uncovered-kushinagar-news-gkp3894024169","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी का पर्दाफाश नहीं होने पर कर्मचारियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी का पर्दाफाश नहीं होने पर कर्मचारियों ने दिया धरना
विज्ञापन

हाटा (कुशीनगर)। नगर पालिका परिषद के कर्मचारी के घर में दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश नहीं होने से नाराज कर्मचारियों ने सोमवार को हाटा नगर में सफाई व्यवस्था ठप कर धरना शुरू कर दिया। दोपहर बाद एसडीएम, नगर पालिका अध्यक्ष, अधिशाषी अधिकारी और पुलिस की मौजूदगी में चोरी का पर्दाफाश का 15 दिन में करने के आश्वासन देकर कर्मचारियों का धरना समाप्त कराया गया।
एक सप्ताह पहले नगर पालिका के कर्मचारी अक्षयवर मणि के वार्ड संख्या 25 इंदिरानगर स्थिति मकान में दिनदहाड़े चोरी हुई थी। चोरों ने घर में रखे कीमती जेवरात और नकदी सहित करीब पंद्रह लाख रुपये से अधिक की चोरी की थी। इस मामले में हाटा कोतवाली पुलिस गृहस्वामी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है, लेकिन अब तक चोरी का पर्दाफाश नहीं होने के नाराज नगर पालिका कर्मचारियों ने सोमवार को कार्य बहिष्कार कर नगर पालिका कार्यालय में धरना शुरू कर दिया। इस दौरान नगर की सफाई व्यवस्था ठप हो गई। इसकी जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस भी धरना स्थल पर पहुंची और नाराज कर्मचारियों को कुछ और वक्त देने की मांग की, लेकिन कर्मचारी नहीं माने। दोपहर बाद एसडीएम प्रमोद कुुमार त्रिपाठी, नगर पालिका के अध्यक्ष मोहन वर्मा, अधिशाषी अधिकारी अजय कुमार सिंह के हस्तक्षेप के बाद कर्मचारियों ने 15 दिनों के भीतर पर्दाफाश करने की शर्त पर धरना समाप्त कर दिया।