{"_id":"69e28c9e9420c78be90b2ac9","slug":"emphasis-placed-on-womens-participation-in-the-decision-making-process-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-158252-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी पर दिया जोर
Sat, 18 Apr 2026 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। हिरनही स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिसर में शुक्रवार को नारी शक्ति वंदन के तहत ब्लाॅक स्तरीय नारी सशक्तीकरण कार्यक्रम आयोजन किया गया। नारी सशक्तीकरण के लिए महिलाओं को प्रेरित किया गया।
बीईओ जयंत कुमार भारती ने कहा कि समाज के हर स्तर पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना समय की आवश्यकता है। शिक्षा महिलाओं के सशक्तिकरण का सबसे सशक्त माध्यम है। इसलिए सभी अभिभावक अपने बेटियों का नामांकन कराने के साथ उन्हें नियमित विद्यालय भेजें।
विशिष्ट अतिथि जिला स्काउट मास्टर नीरज बंका ने कहा कि विद्यालयों के माध्यम से बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। जिससे वे भविष्य में निर्णय प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। इसके बाद ष्टि चौधरी, सपना गोंड, मुस्कान कुशवाहा, शिवानी यादव, मुस्कान यादव व गूंजा यादव समेत छात्र-छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पुरस्कृत कर उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पुनीत पांडेय ने किया।
विज्ञापन
इस दौरान एसआई विनोद कुमार सिंह, महिला कांस्टेबल पुष्पा सिंह, रानी, सर्वेश कुमार, कुलदीप सिंह, प्रीति सिंह, सुनीता, कविता गुप्ता, रंजना निषाद, हसीना खातून, कमलावती, इसरावटी, गायत्री, साजिदा बेगम आदि मौजूद रहीं।