फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Emphasis placed on strengthening the organization at the Jaiswal Club's regional review meeting.

Kushinagar News: जायसवाल क्लब की प्रादेशिक समीक्षा बैठक में संगठन की मजबूती पर दिया जोर

Mon, 05 Oct 2026 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Emphasis placed on strengthening the organization at the Jaiswal Club's regional review meeting.
- जायसवाल क्लब उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी एवं पूर्वांचल के समस्त मंडलों की हुई समीक्षा बैठक
विज्ञापन

पकवा इनार। जायसवाल क्लब उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी एवं पूर्वांचल के समस्त मंडलों की समीक्षा बैठक कसया नगर के एक होटल में संपन्न हुई। बैठक में सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक भागीदारी पर जोर दिया गया।
रविवार को आयोजित बैठक का शुभारंभ भगवान सहस्र अर्जुन के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप जलाकर किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने सांगठनिक मजबूती पर बल देते हुए आह्वान किया कि आगे बढ़ने के लिए सामाजिक रूप से हों मजबूत। विशिष्ट अतिथि पडरौना विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि सामाजिक कार्यों में बढ़कर आगे आएं। हमने अपने बच्चों को शिक्षा, व्यवसाय, प्रतिष्ठा के क्षेत्र में आगे बढ़ा दिया। अब समाज की सेवा में आगे आएं।
विज्ञापन

इस दौरान राष्ट्रीय सचिव हृदय नारायण जायसवाल, प्रदेश महासचिव केशव सिंह शिव हरे, बीनू जायसवाल प्रदेश महासचिव महिला क्लब, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय जायसवाल ने अपने विचार रखे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नंदलाल जायसवाल ने नए पदाधिकारियों की घोषणा की। जिनमें प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जायसवाल को पूर्वांचल प्रभारी, मनोज जायसवाल को सह प्रभारी, सत्यप्रकाश जायसवाल को जिलाध्यक्ष कुशीनगर, विजेंद्र जायसवाल महासचिव, श्रीमती रेनू जायसवाल जिलाध्यक्ष महिला क्लब कुशीनगर बनाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष कुशीनगर ओमप्रकाश जायसवाल ने पदाधिकारियों संग अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर स्वागत कर सम्मानित किया और विकसित भारत के संकल्प की परिकल्पना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस दौरान प्रदेश कोषाध्यक्ष महेंद्र जायसवाल, प्रदेश मंत्री राजन जायसवाल, सीमा जायसवाल, सुबोध जायसवाल, देवरिया जिलाध्यक्ष जेपी जायसवाल, डॉ शुभलाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed