{"_id":"6ac2a9973a9281955c0c4c28","slug":"three-players-from-the-district-will-represent-the-division-in-the-state-level-boxing-competition-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-169445-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले के तीन खिलाड़ी करेंगे मंडल का प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले के तीन खिलाड़ी करेंगे मंडल का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन
12 से 15 अक्तूबर तक मेरठ में होगी प्रतियोगिता, चयनित खिलाड़ी अभ्यास में जुटे
उदय निषाद, रोहित सिंह और दुर्गेश कुशवाहा को मंडल टीम में किया गया शामिल
पडरौना। प्रदेश स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय सीनियर पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल की टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए जनपद के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी 12 से 15 अक्तूबर तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम मेरठ में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन करेंगे। बेहतर प्रदर्शन के लिए खिलाड़ी नियमित अभ्यास में जुटे हैं।
उप क्रीड़ाधिकारी प्रवेश कुमार रावत ने बताया कि खेल निदेशालय के निर्देश पर सीनियर पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए गोरखपुर मंडल की टीम का गठन किया गया है। इसमें कुशीनगर के उदय निषाद, रोहित सिंह और दुर्गेश कुशवाहा को शामिल किया गया है। उदय निषाद 50-55 किलोग्राम, रोहित सिंह 55-60 किलोग्राम और दुर्गेश कुशवाहा 60-65 किलोग्राम भार वर्ग में मंडल की ओर से रिंग में उतरेंगे।
उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय खेल कार्यालय गोरखपुर की ओर से जारी टीम सूची में गोरखपुर मंडल के आठ खिलाड़ी विभिन्न भार वर्गों में प्रतिभाग करेंगे। टीम के साथ गोरखपुर के अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षक सुजीत कुमार गौतम को टीम मैनेजर की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि चयन की जानकारी मिलने के बाद कुशीनगर के खिलाड़ियों में उत्साह है। खिलाड़ी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पदक हासिल करने के लिए अभ्यास को धार दे रहे हैं। टीम के खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने और वापसी के बाद खेल उपलब्धि एवं प्रतिभाग प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।