फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The 'My Village, My School' campaign will improve the functioning of PM SHRI schools.

Kushinagar News: मेरा गांव-मेरा स्कूल अभियान से सुधरेगी पीएम श्री विद्यालयों की व्यवस्था

Mon, 05 Oct 2026 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
The 'My Village, My School' campaign will improve the functioning of PM SHRI schools.
स्थानीय लोगों से सुझाव लेकर विद्यालयों के विकास की बनेगी कार्ययोजना
विज्ञापन

जिले के 31 पीएम श्री विद्यालयों में करीब दो हजार विद्यार्थी हैं नामांकित

पडरौना। जिले के पीएम श्री विद्यालयों की व्यवस्था को मेरा गांव, मेरा स्कूल अभियान के माध्यम से बेहतर किया जाएगा। इसके तहत विद्यालय से जुड़े स्थानीय लोगों, अभिभावकों और ग्रामीणों से सुझाव लिए जाएंगे। इन सुझावों के आधार पर स्कूलों की जरूरतों को चिह्नित कर सुधार के कदम उठाए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने के साथ स्थानीय सहभागिता बढ़ाना है।
जिले में वर्तमान में 31 पीएम श्री विद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब दो हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। अभियान के तहत विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था, साफ-सफाई, परिसर के विकास, खेलकूद, पौधरोपण, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर स्थानीय लोगों से सुझाव लिए जाएंगे। विद्यालय प्रबंधन इन सुझावों को संकलित कर जरूरत के मुताबिक कार्ययोजना तैयार करेगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय केवल विभाग या शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं हैं। स्थानीय लोगों की सहभागिता से स्कूलों की व्यवस्था में अपेक्षित सुधार लाया जा सकता है। इसी सोच के साथ ‘मेरा गांव, मेरा स्कूल’ अभियान को पीएम श्री विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू करने की तैयारी है। इसमें ग्रामीणों को अपने गांव के विद्यालय से जोड़ने और उसकी बेहतरी के लिए सुझाव देने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान मिलने वाले सुझावों में जो कार्य स्थानीय स्तर पर संभव होंगे, उन्हें विद्यालय स्तर पर कराया जाएगा। वहीं, अधिक संसाधन की जरूरत वाले कार्यों को संबंधित विभाग के अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। इससे विद्यालयों की वास्तविक जरूरतों के आधार पर विकास कार्य कराने में मदद मिलेगी। बीएसए ने बताया कि अभियान की सफलता और इसके परिणामों का आकलन किया जाएगा। यदि पीएम श्री विद्यालयों में स्थानीय सहभागिता से व्यवस्था में सुधार के सकारात्मक परिणाम सामने आते हैं तो इसी मॉडल को जिले के अन्य विद्यालयों में भी लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed