फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Emphasis on tree plantation for environmental protection

Kushinagar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण पर जोर

Wed, 19 Aug 2026 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on tree plantation for environmental protection
पडरौना। उदित नारायण इंटर कॉलेज सभागार में मंगलवार को पर्यावरण जागरूकता गोष्ठ हुई। हाईस्कूल और इंटर के छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अरविंद सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना बेहद आवश्यक है। हर व्यक्ति को मानसून या खास मौकों पर पौधे लगाने और उनका ख्याल रखने का संकल्प लेना चाहिए। उप प्रधानाचार्य अजय कुमार सिंह ने कहा कि पेड़ जहरीली गैसों को सोखकर लोगों को ताजी ऑक्सीजन देते हैं। वन बादलों को आकर्षित करते हैं और बारिश लाते हैं। यही नहीं पौधों की जड़ें मिट्टी को बांधकर रखती हैं, जिससे कटाव रुकता है। चारो तरफ हरियाली होने से आसपास की गर्मी कम होती है और ठंडक बनी रहती है। इसलिए सभी लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान शंकर शरण दुबे, डॉ. अलोक शुक्ल, आनंद शुक्ला, रमेश कुमार, अंकित मिश्र, अभिषेक भारती, चंद्रशेखर दीक्षित, नीतू सिंह, राधिका शुक्ला, आनंद भार्गव, प्रिंस झा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed