फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Emphasis on Strengthening the Organization at the Booth Level

Kushinagar News: बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती पर जोर

Wed, 13 May 2026 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 13 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on Strengthening the Organization at the Booth Level
तुर्कपट्टी। महुअवां स्थित सूर्यमंदिर परिसर में मंगलवार को भाजपा तुर्कपट्टी मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। पार्टी की मजबूती के लिए बूथ स्तर की कमेटी को मजबूत कर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन


जिला महामंत्री विवेकानंद शुक्ल ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं से ही निर्भर है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। बिना उनके सहयोग के चुनाव में सफलता नहीं मिल सकती। इसलिए कार्यकर्ताओं को जनसमस्याओं के समाधान एवं सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए संकल्पित है। बैठक को जिला मंत्री कन्हैया शर्मा, जिला संयोजक शैलेंद्र तिवारी आदि ने संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष महेंद्र शर्मा नेकी व संचालन महामंत्री लल्लन कुशवाहा ने किया। इस दौरान प्रमोद पांडेय, विद्याधर ओझा, राजेंद्र यादव, अनिल निर्मल, रुद्रप्रताप सिंह, वसंत पटेल, अजय शाही, विपिन सिंह, संतोष गोंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed