फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Electricity was cut off for two and a half hours due to cable replacement

Kushinagar News: केबल बदलने से ढाई घंटे गुल रही बिजली

Sat, 26 Apr 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 26 Apr 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Electricity was cut off for two and a half hours due to cable replacement
पडरौना। हास्पिटल रोड पर केबल बदलने को लेकर शुक्रवार को सुबह टाउन-एक फीडर बंद रहने के कारण ढाई घंटे तक शहर की बिजली सप्लाई ठप रही। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार विद्युत वितरण उपकेंद्र पडरौना की ओर से हास्पीटल रोड पर केबल बदलने को लेकर शुक्रवार को सुबह सात बजे बिजली गुल हो गई। टाउन-एक फीडर बंद रहने से शहर के सुभाष चौक, रामकोला रोड, आवास विकास कालोनी, बाउली चौक (महाराणा प्रताप चौक), तिलक चौक, धर्मशाला रोड, सेंट्रल बैंक रोड, ओंकार वाटिका काॅलोनी आदि की बिजली सप्लाई ठप रही। केबल बदलने का कार्य संपन्न होने के बाद 9:30 बजे बिजली सप्लाई बहाल हो सकी। इस दौरान सुबह मोटर नहीं चलने के कारण लोग पानी को तरस गए। ऑफीस जाने की तैयारी कर रहे लोग सुबह पानी खत्म होने पर परेशान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed