{"_id":"62d84fb75eed9325eb51f51c","slug":"electricity-system-kushinagar-news-gkp4443801136","type":"story","status":"publish","title_hn":"231 करोड़ रुपये से सुधरेगी बिजली व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
231 करोड़ रुपये से सुधरेगी बिजली व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
231 करोड़ रुपये से सुधरेगी बिजली व्यवस्था
- केंद्र सरकार की रिवैंप योजना के तहत मिली है स्वीकृति
-1600 नए ट्रांसफार्मर लगेंगे, 1700 ट्रांसफार्मरों की होगी क्षमता वृद्धि
- हाटा विद्युत वितरण खंड से जुड़े गांवों में हजारों उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ
मनोज कुमार गिरि
हाटा। हाटा विद्युत वितरण खंड के विभिन्न क्षेत्रों में 231 करोड़ रुपये से बिजली की व्यवस्था सुधरेगी। केंद्र सरकार की रिवैंप योजना के तहत हाटा और रामकोला विधानसभा क्षेत्र के गांवों-कस्बों में नए ट्रांसफार्मर लगाने, पुराने ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि करने, नई एलटी लाइन और एक सब स्टेशन बनाया जाना प्रस्तावित है। काम शुरू कराने के लिए कार्यदायी संस्था आरईसी ने जिम्मेदारी ली है। नई योजना से दो विधानसभा क्षेत्रों में बिजली की समस्या का समाधान हो सकेगा।
हाटा विद्युत वितरण खंड को जर्जर संसाधनों से मुक्ति दिलाने के लिए केंद्र सरकार की रिवैंप योजना के तहत कार्य कराए जाएंगे। इस योजना के पूरे होने के बाद क्षेत्र में लोकल फाल्ट, बार-बार ट्रांसफार्मर जलने, जर्जर हो चुके तारों के टूटने से होने वाली परेशानियां से निजात मिलने की उम्मीद है। हाटा विद्युत वितरण खंड में करीब 4000 ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। इसमें 1700 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। इस योजना के तहत क्षेत्र में 1600 नए ट्रांसफार्मर भी लगाए जाएंगे। पुराने ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ने और बड़ी संख्या में नए ट्रांसफार्मर लग जाने के बाद लो वोल्टेज की समस्या से राहत मिल जाएगी। इसके अलावा 65 किलोमीटर नई एलटी लाइन बनेगी। पुराने जर्जर पोल और तार भी बदल दिए जाएंगे। सुकरौली में एक नया विद्युत सब स्टेशन भी बनेगा।
इस संबंध में हाटा एसडीओ पीके जायसवाल ने बताया कि इस योजना के तहत कहां-कहां नए ट्रांसफार्मर लगेंगे। कहां पर बिजली के तार लगेंगे। इसका सर्वे चल रहा है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।