फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Electricity supply disrupted for four hours in Khadda due to intense heat

Kushinagar News: खड्डा में भीषण गर्मी में चार घंटे बिजली आपूर्ति ठप

Sun, 24 May 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 24 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply disrupted for four hours in Khadda due to intense heat
खड्डा। भीषण गर्मी के बीच शनिवार को क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब 12 बजे 33 केवी लाइन में फाल्ट आ जाने से पूरे क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बाधित हो गई, जिससे घरों, दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों में गर्मी से लोग बेहाल हो गए।
विज्ञापन

बताया गया कि रास्ते में तार टूट जाने के कारण सप्लाई बाधित हुई। तेज गर्मी और उमस के बीच बिजली गुल होने से छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई। कई इलाकों में पेयजल संकट भी उत्पन्न हो गया, क्योंकि बिजली न रहने से मोटर और पंप नहीं चल सके। स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब चार घंटे बीत जाने के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। इससे उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति नाराजगी देखी गई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों ने बिजली व्यवस्था को लेकर आक्रोश जताते हुए विभाग और जनप्रतिनिधियों से सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। उपभोक्ताओं का कहना है कि हर वर्ष गर्मी के मौसम में बिजली व्यवस्था पटरी से उतर जाती है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed