फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Electricity received for six to seven hours, claim of 18 hours supply

बिजली मिली छह से सात घंटा, दावा 18 घंटे आपूर्ति का

Fri, 17 Jun 2022 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
Electricity received for six to seven hours, claim of 18 hours supply
बिजली मिली छह से सात घंटा, दावा 18 घंटे आपूर्ति का
विज्ञापन

कसया। तपती गर्मी में बिजली आपूर्ति का संकट लोगों को बेचैन कर रहा है। कभी रात को बिजली गुल हो जा रही है तो कभी दिन में घंटों की कटौती। बिजली निगम के कर्मियों का दावा है कि जिला मुख्यालय पर 24 और ग्रामीण क्षेत्रों में 17 से 18 घंटे तक आपूर्ति की जा रही है। वहीं, हकीकत में ग्रामीण क्षेत्रों में छह से सात घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
विद्युत ट्रांसमिशन केंद्र कसया में बीते छह से 16 जून तक की आपूर्ति का जो रिकार्ड दर्ज है, उसमें जिला मुख्यालय पर सिर्फ चार दिन ही कटौती दर्ज की गई है। बाकी दिनों में जो बिजली गुल हुई है, उसकी वजह शटडाउन व ट्रिपिंग बताई जा रही है। जिले में बिजली आपूर्ति की स्थिति हर उपभोक्ता जान रहा है। दूसरी ओर निगम के जिम्मेदार जो रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं, उसके मुताबिक जिला मुख्यालय को 24 घंटे बिजली दी जा रही है। अगर कोई फाल्ट हो जाए या ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो जाए तो बिजली कट रही है।
विज्ञापन

वहीं, ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली देने का दावा किया जा रहा है। जबकि ग्रामीण इलाकों में हालत और खराब है। वहां सिर्फ पांच से छह घंटे ही बिजली दी जा रही है। दर्ज रिकार्ड में 10-17 घंटे तक बिजली आपूर्ति देने का दावा किया गया है। यही हाल तहसील मुख्यालय का है, जहां 21 घंटे बिजली की आपूर्ति करने का दावा है। वहीं, मुश्किल से उपभोक्ताओं को आठ से 10 घंटे बिजली मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कंट्रोल रूम सारनाथ से मिले निर्देश के अनुसार ही बिजली की आपूर्ति की जा रही है। आपूर्ति में ट्रांसमिशन केंद्र से कोई गड़बड़ी नहीं है। तय शेडयूल के अनुसार ही आपूर्ति की जा रही है। केंद्र से बिजली आपूर्ति में कोई कटौती नहीं हो रही है। जो दिक्कत सामने आ रही है, वह सिर्फ शटडाउन, पीरियड रोस्टिंग व ट्रिपिंग की वजह से है।
- दुर्गेश कुमार साहनी, एसएसओ ट्रांसमिशन केंद्र, कसया
बिजली निगम के कसया ट्रांसमिशन केंद्र से मिली आपूर्ति का आंकड़ा
तिथि जिला मुख्यालय ग्रामीण क्षेत्र तहसील मुख्यालय
छह जून 2022 23.35 16.5 20.45
सात जून 2022 24 15.45 21
आठ जून 2022 24 16.40 20.45
नौ जून 2022 21 16.20 21.30
10जून 2022 24 16.10 20.40
11जून 2022 23.55 15 19.20
12जून 2022 23.50 17.20 22.30
13जून 2022 24 10.40 15.50
14जून 2022 24 10.05 15.40
15जून 2022 23.25 13.0 19.45
16 जून 2022 24 16.35 21.0
-----
नोट:- कसया ट्रांसमिशन केंद्र में दर्ज रिकार्ड के अनुसार आंकड़े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed