{"_id":"665cedb88ca2fddf90021824","slug":"electricity-not-restored-to-more-than-30-villages-even-after-three-days-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-117719-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तीन दिन बाद भी 30 से अधिक गांवों की बिजली बहाल नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तीन दिन बाद भी 30 से अधिक गांवों की बिजली बहाल नहीं
Mon, 03 Jun 2024 03:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 03 Jun 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। बृहस्पतिवार की देर शाम आए चक्रवाती तूफान के बाद से ही क्षेत्र में बिजली गुल है। रविवार की शाम तक आपूर्ति बहाल नही हो सकी है। 30 से अधिक गांवों के लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल हैं। हालांकि, बिजली निगम के कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुटे हैं। सोमवार देर शाम तक आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
बृहस्पतिवार की देर शाम को चक्रवाती तूफान से काफी संख्या में बिजली के पोल और तार गिर गए थे। शुक्रवार की रात करीब दस बजे मनिकौरा उपकेंद्र से जुड़े गांव की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, लेकिन जरार बिजली उपकेंद्र से जुड़े करीब 30 से अधिक गांवों की आपूर्ति उसी दिन से ठप है। बिजली निगम की तरफ से काफी मेहनत के बाद 33 केवीए में हुई गड़बड़ी को ठीक करवा दिया गया, लेकिन अब भी कई गांव में गिरे हाईटेंशन बिजली के तार और पोल ठीक करने में समय लग रहा है। तीन दिन बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। मोबाइल, इनवर्टर बैट्री सब जवाब दे गए हैं।
जरार बिजली उपकेंद्र से जुड़े जटहां बाजार, कटाई भरपुरवा, माघी कोठिलवा, विशुनपुरा बुजुर्ग, पखनहा, एकवनही, चिरगोड़ा, बेतिया सहित 30 से अधिक गांव में रात के समय अंधेरा पसरा हुआ है। लोग दूर बाजारों में चल रहे जनरेटर की लाइट से मोबाइल चार्ज कर रहे है। हालांकि बिजली विभाग के कर्मचारी बिजली के पोल और तार को ठीक कर रहे हैं। तेजी से काम चला तो सोमवार की देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।