फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Electricity is stifling in the scorching heat, consumers upset

भीषण गर्मी में दगा दे रही बिजली, उपभोक्ता परेशान

Sun, 05 Jun 2022 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Electricity is stifling in the scorching heat, consumers upset
भीषण गर्मी में दगा दे रही बिजली, उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन

एक सप्ताह से बिजली की खपत बढ़ी
कसया डिविजन में 46 फीसदी लाइन लॉस
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। शासन भले ही बेहतर विद्युत व्यवस्था का दावा कर रहा हो, लेकिन धरातल पर ऐसा नहीं है। भीषण गर्मी शुरू होते ही खपत दोगुनी बढ़ गई है। जर्जर विद्युत लाइनों पर भार बढ़ने से फाल्ट की संख्या भी बढ़ गई है। इन्हें ठीक करने में घंटों बिजली आपूर्ति बंद रहती है। शहर से लेकर गांवों तक यही हालत हैं।
करीब एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी में विद्युत व्यवस्था लड़खड़ा गई है। स्थानीय अधिकारी भरसक प्रयास कर रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं कर पा रहे हैं। लापरवाही किसी भी स्तर पर हो, लेकिन सच यह है कि खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। यह हालात तब है, जब बिजली का मुद्दा चुनाव में सभी राजनीतिक पार्टियों का रहा है। योगी सरकार ने भी सत्ता में आते ही बिजली सप्लाई का मानक तय कर दिया था। इसमें जिला मुख्यालय को 24 घंटे आपूर्ति का दावा किया जा रहा है। तहसील मुख्यालय को 21 घंटे व देहात व गांवों को 18 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा किया जा रहा है, लेकिन आपूर्ति इसके विपरीत है। उपभोक्ताओं के लिए बिजली की अघोषित कटौती सबसे बड़ी मुसीबत बनी हुई है।
विज्ञापन

पावर कारपोरेशन के अधिकारियों के अनुसार सर्दी में नौ मिलियन यूनिट (एमयू) की खपत होती है। यह आंकड़ा सर्दी में नवंबर के अनुसार है। गर्मी शुरू होते ही खपत बढ़नी शुरू हो जाती है। मार्च में 12 एमयू तक बढ़ जाती है। अप्रैल में 14, मई और जून में 18 एमयू तक खपत होने लगी है। गर्मी में पावर कारपोरेशन की कमाई तो बढ़ जाती है, मगर उपभोक्ताओं परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कसया डिविजन की स्थिति
विद्युत लाइन कुल 550 किलोमीटर (एचटी व एलटी लाइन)
कुल उपभोक्ता 1.22 लाख
बिलिंग उपभोक्ता एक लाख
बिलिंग प्रतिमाह 2.6 करोड़
फीडर कुल 28 फीडर
लाइन लॉस 46 फीसदी
...
कोट
बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से जारी रखने का पूरा प्रयास रहता है। हाई लॉस वाली लाइनों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बकाया बिल के उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। चोरी करने पर संबंधित के खिलाफ एफआईआर कराई जा रही है।
- राघवेंद्र कुमार सिंह, एक्सईएन विद्युत, कसया डिविजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed