फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Electricity has been out for 13 days, villagers protest at the Collectorate.

Kushinagar News: 13 दिन से ठप बिजली ठप, ग्रामीणों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Thu, 16 Oct 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 16 Oct 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Electricity has been out for 13 days, villagers protest at the Collectorate.
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसहिया बनवीरपुर के लोग। स्रोत-सोशल मीडिया  
पडरौना। क्षेत्र के बसहिया बनवीरपुर गांव के लोगों ने बुधवार को कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। इसमें गांव के लोगों के साथ पहुंची महिलाओं ने बीते दो अक्तूबर से गांव में बिजली आपूर्ति ठप होने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे गांव के लोगों ने कहा कि दो अक्तूबर की रात आई आंधी और बारिश के दौरान गांव के पास एक बिजली का पोल गिर गया। उसके बाद से ही गांव में बिजली आपूर्ति ठप है। आंधी में गिरे बिजली के पाेल और क्षतिग्रस्त तार को सही कर बिजली आपूर्ति बहाल कराने के लिए कई बार बिजली निगम के अधिकारियों से मांग की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को मोबाइल चार्ज करने के लिए दूसरे गांव में जाना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को रात में भोजन बनाने में हो रही है। उन्हें दिन डूबने के पहले ही भोजन बनाना पड़ रहा है। लोगों ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करते हुए शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। इस दौरान हीरा, हरिकेश, मनोज, संतोष, रामप्रीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed