फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   electricity cut

Kushinagar News: बिजली कटौती और लो वोल्टेज से लोग परेशान

Tue, 22 Aug 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 22 Aug 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
electricity cut
लोगों ने बिजली समस्या दूर कराने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। विद्युत उपकेंद्र तरयासुजान से जुड़े गांवों के लोग बिजली कटौती और लो वोल्टेज से परेशान हैं। इसके चलते गांव के लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हो रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने बिजली समस्या दूर कराने की मांग की है।
क्षेत्र के हेमंत गुप्ता, मुकेश गुप्ता, पंकज गुप्ता, राकेश पटेल, टिंकू गुप्ता, विकास कुमार, महेश यादव, सुरेश यादव, पप्पू अंसारी, योगेंद्र मद्धेशिया, इब्राहिम अंसारी, लुकमान अंसारी, दिनेश गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, मेराज अंसारी, मुन्ना चौरसिया, मिठू पटेल, दीपक पटेल, महेश यादव, अनिरुद्ध गुप्ता आदि ने कहा कि तरयासुजान विद्युत उपकेंद्र से सरया, बेदूपार, पिपराघाट, दाहूगंज और कोईंदी फिडर से जुड़े कई गांव में बिजली आपूर्ति होती है।
विज्ञापन

उपकेंद्र से दिन में कई घंटे बिजली कटौती की जा रही है। जब बिजली आपूर्ति होती है, तब वोल्टेज इतना कम रहता है कि पंखे नहीं चलते हैं। इसकी शिकायत कई बार बिजली निगम के लोगों से की गई, लेकिन हर बार निगम के अधिकारियों की तरफ से केवल आश्वासन ही मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जेई दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि लो वोल्टेज की समस्या ऊपर से ही है। विद्युत उपकेंद्र को जितनी वोल्टेज मिल रही है वह आपूर्ति की जा रही है।
विद्युत कटौती से उपभोक्ता परेशान


संवाद न्यूज एजेंसी

पडरौना। अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरौली विद्युत सब स्टेशन के उपभोक्ता विद्युत कटौती से परेशान हैं। क्षेत्र के लोगों ने बिजली कटौती की समस्या दूर कर नियमित आपूर्ति कराने की मांग की है।
क्षेत्र के दिलीप सिंह, पिन्टू पांडेय, अनिल पांडेय, विकास तिवारी, शनि विश्वकर्मा, हरिकेश चौधरी, अविनाश सिंह, दयासागर पांडेय, जितेंद्र पटेल, विष्णु विश्वकर्मा, अयोध्या प्रसाद, प्रमोद तिवारी, नन्दू गौड़ आदि ने बताया बरौली विद्युत सब स्टेशन से मोतीपाकड़, हरपुर सुक्खड़, अटकहवा, लक्षीराय, घोड़ादेउर, बलुआ, मुंडेरा लाला, बरवा बाबू, सहजौली, टीकर, कुसुम्हा, बेलहिया, मुजहना, बरडीहा आदि गांव के लोगों को बिजली आपूर्ति की जाती है।

इस उपकेंद्र से होने पर बिजली आपूर्ति व्यवस्था इस कदर लड़खड़ा गई कि 24 घंटे में सिर्फ नौ से 10 घंटे ही बिजली मिल रही है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली आपूर्ति देने के निर्देश हैं। जेई प्रदीप शर्मा ने बताया कि मशीन खराब होने के कारण ये दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed