फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Electricity corporation gave relief to consumers

विद्युत निगम ने उपभोक्ताओं को दी राहत

Sun, 03 Jul 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Electricity corporation gave relief to consumers
विद्युत निगम ने उपभोक्ताओं को दी राहत
विज्ञापन

अब 15 जुलाई तक चलेगा एक मुश्त समाधान योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना/तमकुहीरोड। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने बिजली बिल के शत प्रतिशत सरचार्ज माफी योजना की अवधि बढ़ा दी है। पहले यह योजना 30 जून को समाप्त होने वाली थी। अब 15 जुलाई तक चलेगी। सोमवार से बकाया रकम वसूली अभियान तेज होने की उम्मीद है।
प्रदेश सरकार ने बिजली के बकाया बिलों की रमक जमा कराने के लिए एक से 30 जून तक विशेष अभियान शुरू किया था। इसमें घरेलू (एलएमवी-1), निजी नलकूप ( एलएमवी-5) और पांच किलोवाट के वाणिज्यिक (एलएमवी-2) के उपभोक्ताओं को शत प्रतिशत सरचार्ज में छूट के साथ एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का लाभ देने की घोषणा की गई थी। इस योजना में किसी तरह का पंजीकरण कराना जरूरी नहीं था।
विज्ञापन

विद्युत उपभोक्ताओं को अधिभार में शत प्रतिशत की छूट, बकाएदारों को किस्तों में भुगतान करने की सुविधा सहित अन्य सहूलियत दी गई थी। 30 जून को योजना की आखिरी तक उपभोक्ताओं ने रकम जमा किए। इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन ने योजना की अंतिम बढ़ाकर 15 जुलाई कर दी है। सेवरही में योजना के अंतिम दिन तक कुल 41 लाख रुपये हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवरही विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता सुजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि अब 15 जुलाई तक उपभोक्ता योजना का लाभ ले सकेंगे। सभी बकाएदार इस दौरान अपना बकाया जमा करा सकते हैं।

...
उपभोक्ताओं ने 35 लाख रुपये जात किए
कुबेरस्थान। विद्युत उपभोक्ताओं से बकाया बिल जमा कराने के लिए चलाई जा रही एकमुश्त समाधान योजना से 35 लाख रुपये जमा कराए गए हैं। यह रकम कुबेरस्थान विद्युत उपकेंद्र के तहत आने वाले उपभोक्ताओं से जमा कराए गए हैं। कुबेरस्थान विद्युत उपकेंद्र के जेई शैलेश कुमार यादव ने बताया कि करीब 600 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया था। दस हजार उपभोक्ता बकाएदार हैं। उनसे संपर्क किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed