फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Electricity contract workers staged a sit-in44

विद्युत संविदाकर्मियों ने दिया धरना

Tue, 31 May 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Electricity contract workers staged a sit-in44
कसया में अधीक्षण अभियंता कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करते संविदा कर्मी।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विद्युत संविदाकर्मियों ने दिया धरना
विज्ञापन

मानदेय विसंगति और अनियमित कार्य कराने का लगाया आरोप
कसया (कुशीनगर)। विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष सिकंदर साह के नेतृत्व में संविदाकर्मियों ने मंगलवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय के समक्ष धरना दिया। इन लोगों ने मानदेय विसंगति और अनियमित कार्य कराने का आरोप लगाया।

मांगों के समर्थन में अधीक्षण अभियंता कार्यालय के सामने संविदा विद्युतकर्मी एकत्र हुए और धरना-प्रदर्शन किया। इन संविदाकर्मियों ने मेसर्स ओरियन सिक्योरिटी साल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड पर मानदेय विसंगति और अनियमित कार्य कराने का आरोप लगाया। संविदाकर्मियों का कहना था कि कसया डिविजन के सभी उपकेंद्रों पर संविदाकर्मी तैनात हैं। मानदेय विसंगति को लेकर कई बार विद्युत निगम व कंपनी को अवगत कराया जा चुका है। इन लोगों ने बताया कि कार्य करने के बावजूद बीते दो महीने से मानदेय भुगतान नहीं किया जा रहा है। ड्यूटी करने का कोई सही समय निर्धारित नहीं है। रात व दिन दोनों में काम न करने वाले कर्मचारी का मानदेय काटने की कंपनी की तरफ से धमकी दी जाती है। इसके अलावा कार्य करने के लिए कंपनी की तरफ से उपकरण भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। इससे संविदाकर्मियों की जान जाने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

इस धरना प्रदर्शन में राहुल सिंह, जगरनाथ रावत, अविनाश पांडेय, अमित पांडेय, दिनेश गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, फैयाज, सूर्यभान सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed