{"_id":"65bd69039ebc879984053234","slug":"electricity-contract-workers-made-the-strategy-of-movement-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-111879-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: विद्युत संविदा कर्मियों ने बनाई आंदोलन की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: विद्युत संविदा कर्मियों ने बनाई आंदोलन की रणनीति
Sat, 03 Feb 2024 03:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 03 Feb 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
कसया। बिजली घर के शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार को विद्युत मजदूर संगठन एवं विद्युत संविदा मजदूर संगठन की बैठक हुई। इसमें केंद्रीय कमेटी के निर्देशों पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने आगामी 20 फरवरी को जिले में धरना प्रदर्शन और 27 फरवरी को शक्ति भवन लखनऊ में सत्याग्रह आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति बनाई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए अजीत सिंह राजपूत ने कहा कि ऊर्जा निगम के चेयरमैन आशीष कुमार गोयल ने नियमित और संविदा कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने के लिए आश्वासन दिया था। इसके बावजूद उनकी तरफ से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्हाेंने कहा कि संविदा लाइन मैन और एसएसओ को 25,000 और श्रमिक को 18,000 रुपये वेतन दिया जाए। कार्यरत संविदा कर्मियों को मृत्यु उपरांत 10 लाख रुपये क्षतिपूर्ति दी जाए। पांच वर्ष से कार्यरत संविदा कर्मियों को रिक्त नियमित पदों पर नियुक्ति दी जाए। बैठक का संचालन अशोक राय ने किया।
इस दौरान अभिषेक शाही, उमेश चौधरी, दिनेश कुमार, जय प्रकाश श्रीवास्तव, रणजीत सिंह, अनिल श्रीवास्तव, राकेश, मनोज कुशवाहा, संजय दुबे राजेश कुमार दुबे आदि मौजूद रहे।